एक्सप्लोरर

ऐसा क्या बोल गए तालिबान सरकार के मंत्री मोहम्मद अब्बास कि भागना पड़ गया दूसरे देश, गिरफ्तारी का आदेश जारी

Taliban Chief : अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार में उप विदेश मंत्री और सीनियर नेता के दिए एक बयान से तालिबानी चीफ नाराज हो गए हैं और उनकी गिरफ्तारी का आदेश दे दिया है.

Taliban Minister On Girls Education : अफगानिस्तान की तालिबान सरकार में उप विदेश मंत्री और सीनियर तालिबनी नेता को महिलाओं को लेकर दिए अपने एक बयान के चलते देश छोड़कर भागना पड़ गया. उप विदेश मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजई के बयान से तालिबान के चीफ हिबतुल्लाह अखुंदजादा को नाराज हो गए. जिसके बाद अखुंदजादा ने मंत्री की गिरफ्तारी तक के आदेश दे दिए थे.

हालांकि इस आदेश का पालन होने से पहले ही स्तानिकजई देश छोड़कर दुबई भाग निकले. बता दें कि तालिबान सरकार में मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजई ने भारत की सैन्य अकादमी से भी ट्रेनिंग हासिल की है और वह इस वक्त संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में हैं.

तालिबानी नीतियों की खुलेआम करते हैं आलोचना

ब्रिटिश अखबार द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, 20 जनवरी, 2025 (सोमवार) को अफगान-पाकिस्तान सीमा पर स्थित खोस्त प्रांत में एक ग्रेजुएशन समारोह में बोलते हुए तालिबान के उप विदेश मंत्री स्तानिकजई ने माध्यमिक और उच्च शिक्षा में लड़कियों के प्रवेश पर सरकार के प्रतिबंध की आलोचना की थी. स्तानिकजई ने अफगानिस्तान में महिला शिक्षा को लेकर कहा था, “इसके लिए कोई बहाना नहीं है, न अभी और न हीं भविष्य में. हम 2 करोड़ लोगों (महिलाओं) के साथ अन्याय कर रहे हैं.”

महिला शिक्षा को लेकर पैगंबर का दिया हवाला

स्तानिकजई ने आगे कहा, “पैगंबर मोहम्मद के समय में ज्ञान के दरवाजे पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए खुले थे. ऐसी उल्लेखनीय महिलाएं थीं कि अगर मैं उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताऊं तो मुझे काफी समय लग जाएगा.” अपने भाषण में खुलेआम तालिबान की नीतियों की आलोचना की खबरों के बाद तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने कथित तौर पर स्तानिकजई की गिरफ्तारी का आदेश दिया और उनके यात्रा करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया.

तालिबान में गहराता जा रहा है विभाजन

अखुंदजादा के आदेश के बाद स्तानिकजई अफगानिस्तान छोड़कर दुबई पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि स्तानिकजई को देश से बाहर निकलने में तालिबान सरकार में रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब ने मदद की थी. मुल्ला याकूब तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर का बेटा है. स्तानिकजई को देश से निकालने में मुल्ला याकूब से मदद मिलना ये दिखाता है कि तालिबान के अंदर विभाजन की जड़ें गहराती जा रही है.

स्तानिकजई ने टकराव की खबरों का किया खंडन

तालिबानी मंत्री स्तानिकजई ने स्थानीय मीडिया से तालिबानी लीडरशिप के साथ टकराव की खबरों का खंडन किया और कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते दुबई पहुंचे हैं. खामा प्रेस ने अब्बास स्तानिकजई के बयान के हवाले से बताया कि तालिबान के उप विदेश मंत्री ने दावा किया कि उन्हें कोविड-19 जैसी कोई बीमारी हो गई है, जिसके लिए उन्हें आराम करने की जरूरत है, इसलिए वह दुबई चले गए हैं.

यह भी पढ़ेंः 'बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को...' अधिकारियों से ये क्या बोले मोहम्मद यूनुस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
ईरान ने ओमान पर किया ड्रोन अटैक, 2 भारतीयों की मौत और 10 घायल, सरकार ने क्या कहा?
ईरान ने ओमान पर किया ड्रोन अटैक, 2 भारतीयों की मौत और 10 घायल, सरकार ने क्या कहा?
'राष्ट्रपति तुरंत...' लाइव इंटरव्यू के बीच में ट्रंप का स्कॉट बेसेंट को आया बुलावा, कांपती आवाज में क्यों लौटे वापस?
'राष्ट्रपति तुरंत...' लाइव इंटरव्यू के बीच में ट्रंप का स्कॉट बेसेंट को आया बुलावा, कांपती आवाज में क्यों लौटे वापस?
Israel-US Iran War Live: 'अगले हफ्ते ईरान पर करेंगे बड़ा हमला', ट्रंप की धमकी, सऊदी ने तेहरान के 28 ड्रोन किए तबाह
Live: 'अगले हफ्ते ईरान पर करेंगे बड़ा हमला', ट्रंप की धमकी, सऊदी ने तेहरान के 28 ड्रोन किए तबाह

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Severe Aplastic Anemia: सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
Embed widget