एक्सप्लोरर

Airlines News: फ्लाइट में तबीयत बिगड़ने के बाद 11 साल के मासूम की मौत, तुर्किए से न्‍यूयॉर्क जा रहा था विमान

Turkish Airlines News: इस्तांबुल से न्यूयॉर्क जा रही टर्किश एयरलाइंस की एक फ्लाइट में एक 11 साल के बच्चे की तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. मृतक लड़का अमेरिका का रहने वाला था.

Turkish Airlines: इस्तांबुल से न्यूयॉर्क जा रही तुर्किए एयरलाइन्स के विमान में यात्रा के दौरान एक 11 साल के बच्चे की मौत हो गई. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे की तबीयत विमान में सवार होने के बाद बिगड़नी शुरू हुई. बच्चे के बेहोश होने के बाद आनन फानन में फ्लाइट की बुडापेस्ट में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई लेकिन उसे बचाया न जा सका .

रिपोर्ट की अनुसार, तुर्किए एयरलाइन्स का विमान TK003 इस्तानबुल एयरपोर्ट से स्‍थानीय समयानुसार सुबह 8:56 बजे टेकऑफ किया था. टेक ऑफ करने के तुरंत बाद ही बच्चे की तबीयत खराब होनी शुरू हो गई. फ्लाइट में बच्‍चे की मदद के लिए मेडिकल सर्विसेज नहीं उपलब्‍ध थीं. ऐसे में इमरजेंसी लैंडिंग करा बच्चों को मेडिकल सुविधा देने का प्रयास किया गया, हालांकि तब तक देर हो चुकी थी. 

रिपोर्ट की अनुसार मृतक बच्चा अमेरिका का रहने वाला था, जो अपने परिवार के साथ फ्लाइट में मौजूद था. बच्चे के बेहोश होने पर केबिन क्रू ने उसे प्राथमिक उपचार के तौर पर सीपीआर दिया था लेकिन इससे बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. हालांकि बच्‍चा बेहोश कैसे हुआ और उसकी मौत कैसे हुई, इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है.

लैंडिंग से पहले मौजूद थी मेडिकल टीम 

रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट के लैंड होने से पहले ही एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की एक टीम मौजूद थी. जैसी ही फ्लाइट लैंड हुई डॉक्टरों की टीम बच्चे को देखने पहुंची, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद 11 साल के मासूम को नहीं बचाया जा सका.

एयरलाइन्स ने किया दुख व्यक्त 

इस हादसे के बाद तुर्किए एयरलाइन्स के प्रवक्ता ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हम पीड़ित परिवार के प्रति  संवेदना व्यक्त करते हैं और उनका दर्द साझा करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चार घंटे की देरी से इस विमान ने अपनी न्यूयॉर्क तक की यात्रा पूरी की. 

ये भी पढ़ें: क्या सच में भारत से ज्यादा हैं पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, जानिए क्या बता रही है रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget