एक्सप्लोरर

'अमेरिकियों को भी भुगतना पड़ेगा अंजाम', ट्रंप की टैरिफ नीति का कनाडा ने निकाल लिया तोड़, ट्रूडो ने दी ये चेतावनी

कनाडा से अमेरिका में हर रोज 2.7 बिलियन डॉलर का सामान भेजा जाता है. 36 अमेरिकी राज्यों में कनाडा कई जरूरी सामानों की आपूर्ति करता है. हर दिन इस्तेमाल होने वाला एक चौथाई तेल कनाडा से ही अमेरिका जाता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने चेतावनी दी है कि वह भी जवाही टैरिफ लगाएंगे और अमेरिकी उपभोक्ताओं को भी ज्यादा कीमतें देनी होंगी. गुरुवार (23 जनवरी, 2025) को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह मेक्सिको और कनाडा पर हेवी टैरिफ लगाने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने यूएस इलेक्शन के दौरान भी अपनी चुनावी कैंपेन में कई बार कहा था कि अगर वह सत्ता में आते हैं तो चीन, कनाडा और मेक्सिको पर हेवी टैरिफ लगाएंगे. हालांकि, अभी तक तो ऐसा नहीं हुआ, लेकिन ट्रंप 1 फरवरी से ऐसा कर सकते हैं.

गरुवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 1 फरवरी से कनाडा और मेक्सिको पर 25 पर्सेंट टैरिफ लगाया जा सकता है. उनके इस बयान पर जस्टिन ट्रूडो ने भी पलटवार किया और कहा कि जब भी डोनाल्ड ट्रंप कनाडा पर टैरिफ लगाएंगे तो जवाब में कनाडा भी टैक्स लगाएगा, जिससे अमेरिकी कंज्यूमर्स का खर्च बढ़ेगा.

ओटावा में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रूडो ने कहा, 'चाहे वह 20 जनवरी को लगाते या 1 फरवरी, 15 फरवरी या 1 अप्रैल... जब भी टैरिफ लगाएंगे तो कनाडा भी जवाब देगा और टैरिफ लगाएगा और अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए हर चीज की कीमत बढ़ जाएगी. मुझे लगता है कि ट्रंप ऐसा चाहेंगे.' 
 
मेक्सिको के बाद कनाडा अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है. 36 अमेरिकी राज्यों में हर रोज कनाडा से 2.7 बिलियन डॉलर के सामानों की आपूर्ति होती है. अमेरिका में पूरे दिन में खपत होने वाले तेल का एक चौथाई हिस्सा कनाडा से आता है. ऑयल रिच और कनाडाई प्रांत अलबर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ ने कहा है कि अगर अमेरिका कनाडा से आने वाले तेल पर टैरिफ लगाते हैं तो कुछ राज्यों में अमेरिकियों को गैस के लिए प्रति गैलन 1 डॉलर से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है.

जस्टिस ट्रूडो ने यह भी कहा कि अमेरिका को उन चीजों और खनिजों को लेकर कनाडा के साथ काम करना चाहिए, जिनकी उन्हें आर्थिक वृद्धि प्रदान करने के लिए जरूरत है और ट्रंप ने इसके लिए वादा भी किया है. कनाडा के पास ऐसे 34 महत्वपूर्ण खनिज और धातु हैं, जो अमेरिका भी लेना चाहता है. स्टील, यूरेनियम और एल्यूमिनियम का कनाडा सबसे बड़ा विदेशी आपूर्तिकर्ता है. 

जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि वह चाहते हैं कि अमेरिका एनर्जी और खनिजों के लिए कनाडा के साथ काम करे, लेकिन अगर डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं तो हम भी मजबूत तरह से जवाब देने के लिए तैयार हैं. जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि अगर टैरिफ लगता है तो ये कनाडा की जनता के लिए बुरा होगा, लेकिन अमेरिकी उपभोक्ता भी इससे बच नहीं पाएंगे.

 

यह भी पढ़ें:-
'मैं आप को साफ भाषा में समझा दूं', ग्रीनलैंड पर ट्रंप ने दिया बयान तो भड़के डेनमार्क सांसद, किया अपशब्दों का इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'We Will Kill Trump...', खामेनेई के अंतिम संस्कार वाले शहर में निकला ट्रंप की मौत का फरमान
'We Will Kill Trump...', खामेनेई के अंतिम संस्कार वाले शहर में निकला ट्रंप की मौत का फरमान
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
अमेरिका-ईरान के बीच भीषण युद्ध! कुवैत से बहरीन तक तबाही, दोबारा जंग शुरू होने के क्या हैं कारण?
अमेरिका-ईरान के बीच भीषण युद्ध! कुवैत से बहरीन तक तबाही, दोबारा जंग शुरू होने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget