एक्सप्लोरर

'मैं आप को साफ भाषा में समझा दूं', ग्रीनलैंड पर ट्रंप ने दिया बयान तो भड़के डेनमार्क सांसद, किया अपशब्दों का इस्तेमाल

US President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार ग्रीनलैंड पर नियंत्रण की बात कह चुके हैं. इसी बीच डेनमार्क के सांसद एंडर्स विस्टिसेन ने इसपर कड़ा विरोध जताया है.

US President Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप शपथ ले ली है. शपथ लेने के बाद अपने पहले संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण की बात कही थी. अपने चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने कई बार इस बात को कहा था. इसी बीच डेनमार्क के एक सांसद ने डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान पर विरोध जताया है. इसके अलावा उन्होंने ट्रंप को खूब खरी-खोटी सुनाई है. 

ट्रंप के लिए किया अपशब्दों का प्रयोग 

कई दशकों से ग्रीनलैंड डेनमार्क का हिस्सा है. इसी कड़ी में यूरोपीय संसद में बोलते हुए डेनमार्क के सांसद एंडर्स विस्टिसेन ने कहा, "डियर प्रेजिडेंट ट्रंप, आप ध्यान से सुन ले, 800 साल से ग्रीनलैंड डेनमार्क का हिस्सा है. ये हमारे देश का अभिन्न अंग हैं. ये बिक्री के लिए नहीं हैं. मैं ये आप को सीधे शब्दों में समझा देना चाहता हूं." इसके बाद उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया. 

हालांकि तुरंत ही यूरोपीय संसद के वाइस प्रेसिजेंट निकोल स्टेफनूटा ने एंडर्स को फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि सदन में इस तरह की भाषा की इजाजत नहीं है. सदन इस तरह से नहीं चलेगा. वहीं, इससे पहले ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री म्यूट इगा ने कहा था कि ग्रीनलैंड उनके लोगों का है और ये बिकाऊ नहीं है. 

जानें क्या है ट्रंप के इरादे 

डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अमेरिका को ग्रीनलैंड की जरूरत है. इसी वजह से ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण बहुत जरूरी है. अब सबके मन में ये सवाल है कि क्यों ट्रंप ग्रीनलैंड पर अपना कंट्रोल चाहते हैं. दरअसल, ग्रीनलैंड की स्ट्रैटैजिक लोकेशन की वजह से ऐसा है. ये उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप का हिस्सा ही है लेकिन जियो पॉलिटकली देखें तो यूरोप से भी जुड़ता है. ट्रंप राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर इस पर कंट्रोल पाना चाहते हैं. लेकिन इसके पीछे की असल वजह ये हैं कि वो  जमीन के इस टुकड़े पर मौजूद प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करना चाहते हैं. 

गौरतलब है कि  ग्रीनलैंड 1953 तक डेनमार्क का उपनिवेश था. इस समय भी डेनमार्क का ही इस पर नियंत्रण हैं, लेकिन यहां पर सेमी-ऑटोनोमस सरकार है. ग्रीनलैंड की सरकार यहां पर घरेलू नीतियों से लेकर अन्य मामलों में फैसले लेती हैं, जबकि रक्षा और विदेश संबंधी मामले लेने का हक डेनमार्क की सरकार के पास है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget