एक्सप्लोरर

सरकार गिरने की अटकलों के बीच ट्रूडो कैबिनेट में कर सकते हैं बड़ा फेरबदल, लिबरल पार्टी के बैकबेंचर्स को दे सकते हैं मंत्री पद

Political Imbalance in Canada : कनाडा की पूर्व वित्तमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड के इस्तीफे के बाद लिबरल सरकार में उथल-पुथल का माहौल है. कई मंत्री पीएम जस्टिन ट्रूडो की नीतियों को लेकर निराश हैं.

Cabinet Re-shuffle in Canada :  सरकार गिराने की अटकलों के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शुक्रवार (20 दिसंबर) को एक बड़ा कैबिनेट फेरबदल कर सकते हैं. जस्टिन ट्रुडो लिबरल पार्टी के कई बैकबेंचर्स को मंत्री पदों पर पदोन्नत करने की प्लानिंग कर रहे हैं. इसमें कई मंत्रियों के पोर्टफोलियो भी बदले जा सकते हैं.

पूर्व वित्तमंत्री ने इस्तीफे के बाद सरकार में मची उथल-पुथल

कनाडा की पूर्व वित्तमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड के चौंकाने वाले इस्तीफे के बाद लिबरल सरकार में उथल-पुथल का माहौल है. कई मंत्री प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की नीतियों को लेकर निराश हैं तो कई यह बात भी कह चुके हैं कि वो अभी देश में आम चुनाव नहीं चाहते हैं.  

सबसे बड़ी बात यह कि लिबरल पार्टी को बाहर से समर्थन कर रही एनडीपी इस रिशफल को कैसे लेगी? क्योंकि NDP चीफ जगमीत सिंह कह चुके हैं कि अब ट्रूडो को जाना होगा. अगर एनडीपी समर्थन वापस लेती है तो ट्रुडो सरकार अल्पमत में आ जाएगी. वैसे कनाडा में आम चुनाव अक्टूबर 2025 में होने हैं.

चुनौतियों से घिरी हुई है जस्टिन ट्रूडो की सरकार

उल्लेखनीय है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार काफी समय से चारो ओर से चुनौतियों से घिरी हुई है. जहां एक ओर कनाडा के भारत के साथ संबंधों में काफी उतार-चढ़ाव और विरोध देखने को मिल रहा है. वहीं अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जस्टिन ट्रूडो को कनाडा की सीमा के जरिए अमेरिका में अवैध प्रवासियों और ड्रग्स की समस्या को लेकर टैक्स में बढ़ोत्तरी की चेतावनी दी गई है.

जिसके समाधान के लिए जस्टिन ट्रूडो कई बार डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात भी कर चुके हैं. जबकि अब कनाडा में जस्टिन ट्रूडो की सरकार में हीं काफी उथल-पुथल मची है. अगर ट्रूडो की सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे NDP ने अपना समर्थन वापस ले लिया तो जस्टिन ट्रूडो की सरकार देश में आम चुनाव होने के पहले ही अल्पमत में आ जाएगी.

यह भी पढे़ेंः कनाडा में रहने वाले भारतीयों की लगी लॉटरी! जस्टिन ट्रूडो की इस फैसले से मिल सकती स्थायी नागरिकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सना में सऊदी अरब की बड़ी एयर स्ट्राइक, हूती समूह के ठिकानों को बनाया निशाना
सना में सऊदी अरब की बड़ी एयर स्ट्राइक, हूती समूह के ठिकानों को बनाया निशाना
यूक्रेन में भारतीय फार्मा प्लांट पर रूसी ड्रोन का अटैक? 400 करोड़ के नुकसान का दावा
यूक्रेन में भारतीय फार्मा प्लांट पर रूसी ड्रोन का अटैक? 400 करोड़ के नुकसान का दावा
‘ब्लाइंड आ रहे...’ फिर टूट गया संपर्क, क्रैश से पहले मेडिकल जेट के आखिरी पलों का ऑडियो
‘ब्लाइंड आ रहे...’ फिर टूट गया संपर्क, क्रैश से पहले मेडिकल जेट के आखिरी पलों का ऑडियो
स्मित माछर के हमलावर को छोड़ना चाहता था फ्लाइट का क्रू? बड़ा खुलासा
स्मित माछर के हमलावर को छोड़ना चाहता था फ्लाइट का क्रू? बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget