एक्सप्लोरर

Canada News: कनाडा सरकार ने सेना में यौन शोषण के लिए मांगी माफी, रक्षा मंत्री ने कही ये बात

Canada News: कनाडा की भारतीय मूल की रक्षा मंत्री अनिता आनंद और शीर्ष सैन्य कमांडर ने यौन शोषण, यौन उत्पीड़न या भेदभाव का शिकार रहे कनाडाई सशस्त्र बलों के मौजूदा और पूर्व सदस्यों से माफी मांगी है.

Canada News: कनाडाई सरकार ने सेना में यौन उत्पीड़न( Sexual Misconduct) के लिए माफी मांगी है. कनाडा की भारतीय मूल की रक्षा मंत्री अनिता आनंद (Anita Anand) और शीर्ष सैन्य कमांडर ने यौन शोषण, यौन उत्पीड़न या भेदभाव का शिकार रहे कनाडाई सशस्त्र बलों के मौजूदा और पूर्व सदस्यों से माफी मांगी है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. कनाडा की सेना ऐसे वक्त में यौन शोषण के आरोपों से निपटने और इन्हें रोकने के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने के सार्वजनिक और राजनीतिक दबाव का सामना कर रही है.

सेना में यौन शोषण के लिए कनाडा सरकार ने मांगी माफी

अनिता आनंद को अक्टूबर में ही कनाडा का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है. कनाडाई सशस्त्र बल यौन शोषण या भेदभाव का शिकार रहे मौजूदा और पूर्व सदस्यों का भरोसा वापस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. रक्षा मंत्री अनिता आनंद, चीफ ऑफ स्टाफ जनरल वायने इयरे और उप रक्षा मंत्री जोडी थॉमस ने सरकार की तरफ से उन महिलाओं और पुरुषों से माफी मांगी जो सेना में यौन शोषण, यौन दुर्व्यवहार और भेदभाव का शिकार बने. राष्ट्रीय रक्षा मुख्यालय से ऑनलाइन प्रसारित हुए कार्यक्रम में सरकार ने माफी मांगी.

ये भी पढ़ें: 

सुपरपावर बनने के लिए चीन ने तेज की जद्दोजहद, पूरी दुनिया में बनाना चाहता है सैन्य ठिकाने

न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे-रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री अनिता आनंद ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, ‘‘हमारे कनाडाई सशस्त्र बलों के सदस्यों ने देश की सेवा कर हमेशा अपने आप से पहले सेवा को रखा है.’’ उन्होंने यह भी कहा कि सेना के पास हमेशा कनाडाई लोगों का समर्थन रहा और हम हमेशा आपके रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘रक्षा मंत्री के तौर मैं कनाडा की सरकार की ओर से आपसे माफी मांगती हू. मैं उन हजारों कनाडाई लोगों से माफी मांगती हूं जिन्हें इसलिए नुकसान पहुंचाया गया क्योंकि आपकी सरकार ने आपकी रक्षा नहीं की."

रक्षा मंत्री अनिता आनंद ने आगे कहा, ''हमने यह सुनिश्चित किया कि न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सही व्यवस्था स्थापित हो. आपकी सरकार सेना और विभाग में यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और लिंग के आधार पर भेदभाव से निपटने के प्रयासों में विफल रही. चीजें बदल सकती हैं, वे बदलनी चाहिए और वे बदलेंगी. आनंद ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के बीच ऐसे दुर्व्यवहार से निपटने के लिए ज्यादा कुछ न करने पर आलोचनाओं का शिकार बने हरजीत सज्जान के स्थान पर अक्टूबर में रक्षा मंत्री का पद संभाला. ऐसा अनुमान है कि यौन उत्पीड़न के 60 फीसदी पीड़ित महिलाएं हैं.

ये भी पढ़ें: 

Drone Strike: अफगानिस्तान ड्रोन हमले में किसी भी अमेरिकी सैनिक को नहीं दी जाएगी सजा, 29 अगस्त को 10 नागरिकों की हुई थी मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget