एक्सप्लोरर

Canada Indira Gandhi : कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या का महिमामंडन, निकाली गई झांकी, विवाद शुरू

Canada Indira Gandhi : भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरन मैके ने भी इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि मैं ऐसी खबरों की रिपोर्टों से स्तब्ध हूं.

Canada Indira Gandhi : खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा में तनातनी है. इसके बाद भी कनाडा बाज नहीं आ रहा है. अब कनाडा में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का महिमामंडन किया गया है. ब्रैम्पटन शहर में एक झांकी निकाली गई, जिसमें इंदिरा गांधी के पुतले को सिख अंगरक्षक गोली मारते दिखाए जा रहे हैं.कनाड़ा की इस घटना की दुनियाभर में चर्चा हो रही है. भारत ने भी इस पर आपत्ति जताई है. इस तस्वीर के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरन मैके ने भी इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि मैं ऐसी खबरों की रिपोर्टों से स्तब्ध हूं, जिसमें इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाया गया. कैमरन ने कहा कि इसको लेकर सरकार को जानकारी दी गई है.

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कि मुझे लगता है कि अलगाववादियों, चरमपंथियों, हिंसा की वकालत करने वाले लोगों को जो जगह दी गई है, उसमें एक बड़ा मुद्दा अंतर्निहित है. मुझे लगता है कि यह न कनाडा के लिए अच्छा है और न उसके भारत से उसके रिश्तों के लिए अच्छा है.

ऑपरेशन ब्लू स्टार की मना रहे थे वर्षगांठ
दरअसल, ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं वर्षगांठ को लेकर कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में यह परेड निकाली गई थी. इसमें इंदिरा गांधी का पुतला दिखाया गया था, जिस पर सिख अंगरक्षक गोली चला रहे थे. इस प्रदर्शन में पिछले साल मारे गए हरदीप सिंह निज्जर की तस्वीरें भी पेश की गई थीं. अब इस मसले को कनाडा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने भी उठाया है. उन्होंने औपचारिक रूप से कनाडा के विदेश मंत्रालय के सामने इस मुद्दे को रखा है. वर्मा ने कहा कि कनाडा में रहने वाले भारतीय इस तरह की नफरत के प्रचार से भयभीत होते हैं. दुर्भाग्य से कनाडा में ऐसा बार-बार हुआ है. इस पर रोक लगाई जानी चाहिए.

पीएम मोदी ने दिया था करारा जवाब
वहीं, पीएम पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी को कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बधाई दी थी. इसमें लिखा कि 'भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी चुनावी जीत पर बधाई. कनाडा मानवाधिकारों, विविधता और कानूनों के शासन पर आधारित संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार है.पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जस्टिन ट्रूडो को उसी भाषा में जवाब दिया. मोदी ने लिखा कि 'बधाई संदेश के लिए धन्यवाद. भारत आपसी समझ और एक दूसरे की चिंताओं के प्रति सम्मान के आधार पर कनाडा के साथ काम करने को उत्सुक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दूसरे की चिंताओं के प्रति सम्मान की बात कही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget