एक्सप्लोरर

अभिनेत्री ने लगाया यौन शोषण का आरोप, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने मांगी माफी

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर पर लगे हैं अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ के आरोप. इन आरोपों के बाद बुश की ओर से माफी भी मांगी गई है.

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर पर लगे हैं अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ के आरोप. इन आरोपों के बाद बुश की ओर से माफी भी मांगी गई है. अदाकारा हीथर लिंड ने इंस्टाग्राम पर इस बारे में लिखा था. अभिनेत्री हीदर लिंड ने कहा है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अपने व्हीलचेयर पर बैठे हुए उन्हें छुआ. 'एनवायडेलीन्यूज डॉट कॉम' के अनुसार, लिंड ने अपनी पोस्ट में आरोपों के बारे में विस्तार से लिखा. ये लिखा पोस्ट में bush उन्होंने कहा कि वह बुश के साथ पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तस्वीर देखकर काफी परेशान थीं. लिंड ने लिखा, "मुझे इससे परेशानी हुई, क्योंकि मैं मानती हूं कि राष्ट्रपतियों को उनकी सेवा के लिए सम्मान दिया जाता है. और उस तस्वीर में मौजूद बहुत से पुरुषों के प्रति मैं गर्व और श्रद्धा महसूस करती हूं. लेकिन जब मुझे चार साल पहले मेरे एक ऐतिहासिक टीवी शो के प्रमोशन के दौरान बुश से मिलने का मौका मिला तब उन्होंने मेरा शोषण किया. उस समय मैं ऐसे ही तस्वीर के लिए पोज कर रही थी." उन्होंने आगे लिखा, "उन्होंने मुझसे हाथ नहीं मिलाया. उन्होंने अपने व्हीलचेयर से मुझे पीछे से छुआ. उनकी पत्नी बारबरा भी वहां मौजूद थीं. उन्होंने मुझे एक बुरा चुटकुला सुनाया. और तस्वीर लेते समय उन्होंने मुझे फिर से छुआ. बारबरा ने अपनी आंखों से इशारा करते हुए उन्हें मना किया. बुश के सुरक्षाकर्मी ने कहा कि मुझे उनके पास नहीं खड़ा होना चाहिए था." लिंड ने पूर्व राष्ट्रपति से अपनी मुलाकात के बारे में लिखा, "हमें निर्देश दिए गए थे कि हम उन्हें राष्ट्रपति कहकर संबोधित करें. मुझे उनके अंदर एक राष्ट्रपति की ताकत दिखी, जोकि एक सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखती है, वह वास्तव में लोगों की मदद करेगी और हमारे लोकतंत्र का प्रतीक है. मेरी नजर में उनकी यह छवि बदल गई, जब उन्होंने उस शक्ति का उपयोग मेरे खिलाफ किया और जब मैंने उनके बारे में आसपास के लोगों और अन्य महिलाओं से सुना." बुश का बयान bush2 अपने बयान में पूर्व राष्ट्रपति बुश ने आरोपों का खंडन नहीं किया. उनके प्रवक्ता ने कहा, "राष्ट्रपति बुश किसी भी परिस्थिति में - जानबूझकर किसी को परेशान नहीं करते हैं और वह अपमानित महसूस कर रही मिस लिंडा से माफी मांगते हैं." 93 साल के बुश 1989 से 1993 तक अमेरीका के राष्ट्रपति रहे. फिलहाल वह पार्किंसन बीमारी से पीड़ित हैं. उनके बेटे जॉर्ज डब्ल्यू बुश भी 2001 से 2009 के तक अमेरीका के राष्ट्रपति रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांच हफ्ते बाद 40वें दिन सीजफायर, लाखों बेघर, हजारों मारे गए, पढ़ें ईरान-अमेरिका और इजरायल जंग की पूरी Timeline
पांच हफ्ते बाद 40वें दिन सीजफायर, लाखों बेघर, हजारों मारे गए, पढ़ें ईरान-अमेरिका जंग की पूरी Timeline
US Iran War LIVE: 'यह युद्ध का अंत नहीं है लेकिन...' अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर पर मुज्तबा खामेनेई का बड़ा बयान
US Iran War LIVE: 'युद्ध का अंत नहीं है लेकिन...' US-ईरान के बीच सीजफायर पर खामेनेई का बड़ा बयान
Iran-US Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने किया युद्ध रोकने का ऐलान, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा... अमेरिका-ईरान सीजफायर में अब तक के 10 बड़े अपडेट
ट्रंप ने किया युद्ध रोकने का ऐलान, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा... US-ईरान सीजफायर में अब तक के बड़े अपडेट
'आज रात एक सभ्यता खत्म हो जाएगी', सीजफायर के बाद ट्रंप की धमकी पर ईरान ने फोटो शेयर कर दिया जवाब  
'आज रात एक सभ्यता खत्म हो जाएगी', सीजफायर के बाद ट्रंप की धमकी पर ईरान ने फोटो शेयर कर दिया जवाब  

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पांच हफ्ते बाद 40वें दिन सीजफायर, लाखों बेघर, हजारों मारे गए, पढ़ें ईरान-अमेरिका और इजरायल जंग की पूरी टाइमलाइन
पांच हफ्ते बाद 40वें दिन सीजफायर, लाखों बेघर, हजारों मारे गए, पढ़ें ईरान-अमेरिका जंग की पूरी टाइमलाइन
UP Politics: यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने कर दिया बड़ा धमाका! इस सीट से लड़ने का किया ऐलान
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने कर दिया बड़ा धमाका! इस सीट से लड़ने का किया ऐलान
Iran-US Ceasefire: 'नहीं टिकेगा सीजफायर, अगर...', जिस अधिकारी ने छोड़ा था जंग पर ट्रंप का साथ, उसने दी अमेरिका को चेतावनी
'नहीं टिकेगा सीजफायर, अगर...', जिस अधिकारी ने छोड़ा था जंग पर ट्रंप का साथ, उसने दी अमेरिका को चेतावनी
RR vs MI: हार्दिक पांड्या ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा, वैभव सूर्यवंशी के स्टाइल पर MI कप्तान ने ये क्या कह दिया
हार्दिक पांड्या ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा, वैभव सूर्यवंशी के स्टाइल पर MI कप्तान ने ये क्या कह दिया
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच मृणाल ठाकुर ने रणवीर सिंह को बताया अपना लकी चार्म, बोलीं- 'उनकी वजह से मैं इंडस्ट्री में...'
मृणाल ठाकुर ने रणवीर सिंह को क्यों बताया अपना लकी चार्म? वजह जान हैरान रह जाएंगे
Assembly Elections 2026 Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
Vaccination: इन बीमारियों की वैक्सीन एकदम फ्री लगाती है सरकार, एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
इन बीमारियों की वैक्सीन एकदम फ्री लगाती है सरकार, एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
खाली खेतों में बरसेगा पैसा, गर्मी में मॉडर्न तरीके से लगाएं यह फसल, होगा मोटा मुनाफा
खाली खेतों में बरसेगा पैसा, गर्मी में मॉडर्न तरीके से लगाएं यह फसल, होगा मोटा मुनाफा
Embed widget