एक्सप्लोरर

Britain: पिता का अंतिम संस्कार कर लौट रहे शख्स की कार हादसे में मौत, ड्राइवर ने पी रखी थी शराब

Car Accident: मृतक का चचेरा भाई माइकल स्टॉक कार चला रहा था, नशे में होने के कारण उसे झपकी आ गई. तभी कार अनियंत्रित हो गई. हादसे के वक्त डीन हेवन आगे बैठे हुए थे.

Britain: ब्रिटेन में अपने पिता का अंतिम संस्कार कर लौट रहे एक ब्रिटिश शख्स की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे के वक्त मृतक का चचेरा भाई गाड़ी चला रहा था, जो कि नशे में था. स्पीड अधिक होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और एक बिजली के खंभे से जा टकराई. जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ब्रिटिश शख्स की मौत हो गई. 

वेल्स ऑनलाइन के अनुसार, मृतक का चचेरा भाई माइकल स्टॉक कार चला रहा था, नशे में होने के कारण उसे झपकी आ गई. तभी कार अनियंत्रित हो गई. हादसे के वक्त डीन हेवन आगे बैठे हुए थे. बिजली के खंबे से टकराने के बाद हेवन को जोर का झटका लगा. जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाता, इससे पहले उनकी मौत हो गई. डीन हेवन अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे. 

बच निकला ड्राइवर 

माइकल स्टॉक इस एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका अस्पताल में तीन महीनों तक इलाज चला. अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. हालांकि उन्हें पूरी तरह से उबरने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा. हेवन की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया. उनकी बेटी जेड उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मेरे पिता हमेशा से मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे, उन्होंने ही मुझे मुस्कुराना सिखाया था. आज वो नहीं है, इसपर हमें यकीन नहीं हो रहा है. माइकल स्टॉक पर नशे में लापरवाह ड्राइविंग करने का आरोप साबित हुआ, इससे पहले भी उन्हें ऐसे मामले में सजा सुनाई जा चुकी थी. स्टॉक अपने भाई की मौत के बाद से सदमे में है.

पति का अंतिम संस्कार कर लौट रही पत्नी की मौत 

कुछ इसी प्रकार का मामला हाल ही में अमेरिका से आया था, जहां एक महिला अपने पति का अंतिम संस्कार कर लौट रही थी. तभी कार हादसे में उसकी मौत हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, महिला की मौत पति के मरने के ठीक पांच घंटे बाद हुई. 

ये भी पढ़ें: US Poop Donor: इंसानी मल देनें पर ये कंपनी दे रही है करोड़ों रुपये, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget