एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: नहीं रहे दूसरे विश्वयुद्ध में नाजियों के होलोकॉस्ट से बचने वाले बोरिस रोमनचेंको, रूसी बमबारी की चपेट में आने से हुई मौत

बुचेनवाल्ड स्मारक ने सोमवार को जारी बयान में 96 वर्षीय बोरिस रोमनचेंको की मौत की सूचना देते हुये कहा कि हम इस हिंसा में रूसी बमबारी की चपेट में आ जाने से उनकी दुखद मौत की सूचना देते हैं.

रूस- यूक्रेन युद्ध का आज 27वां दिन है. रूस द्वारा यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में लगातार बमबारी की जा रही है. बमबारी के बीच सैकड़ों लोग मारे जा रहे हैं इसकी खबरें हमें हर दिन मिल रही हैं. ऐसे में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान की बमबारी और होलोकास्ट से बच जाने वाले बोरिस रोमनचेंको की इस बमबारी में मौत हो गई है. 

रूसी बमबारी की चपेट में आने से हुई मौत

बुचेनवाल्ड स्मारक ने सोमवार को जारी एक बयान में 96 वर्षीय बोरिस रोमनचेंको की मौत की सूचना देते हुये कहा कि हम इस हिंसा में रूसी बमबारी की चपेट में आ जाने से उनकी दुखद मौत की सूचना देते हैं. आपको बता दें कि बोरिस द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के बुचेनवाल्ड एकाग्रता शिविर से बचने वाले लोगों में से थे.

वह उसी युद्ध में डोरा-मित्तलबाउ एकाग्रता शिविर में बच गये थे लेकिन पिछले हफ्ते रूसी बॉंबिंग की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई थी. जब युद्ध से तबाह यूक्रेन के खार्किव शहर में उनके साधारण फ्लैट में एक रूसी बम गिर गया था.  

पिछले महीने रूस ने किया था हमला

आपको बता दें कि रूस ने यूक्रेन पर पिछले महीने 24 फरवरी को हमला कर दिया था. ऐसे में यूक्रेन और रूस की जंग को करीब एक महीना होने वाला है. ऐसे में अब यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने नाटो से यू्क्रेन को खुले तौर पर अपनाने या फिर न अपनाने को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है.

द कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेनी सार्वजनिक प्रसारक सस्पिलने से साक्षात्कार में कहा, "नाटो को या तो अब कहना चाहिए कि वह हमें स्वीकार कर रहा है, या खुले तौर पर कहे कि वह हमें स्वीकार नहीं कर रहा है। वह वह रूस से डरते हैं, जो सच है."

नाटो पर नहीं डाल रहे यूक्रेन को सदस्य बनाने का दबाव- जेलेंस्की

इसके अलावा अब से करीब दो सप्ताह पहले ज़ेलेंस्की ने कहा था कि वह अब यूक्रेन के लिए नाटो की सदस्यता हासिल करने पर दबाव नहीं डाल रहे हैं. ज़ेलेंस्की ने एबीसी न्यूज पर प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा था कि नाटो यूक्रेन को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है. राष्ट्रपति ने कहा, "गठबंधन (नाटो) विवादास्पद चीजों और रूस के साथ टकराव से डरता है." गौरतलब है कि रूस ने कहा है कि वह नहीं चाहता कि पड़ोसी यूक्रेन नाटो में शामिल हो.

द कश्मीर फाइल्स देखने के बाद की नारेबाजी, महाराष्ट्र के अमरावती में दो गुटों में मारपीट, 15 युवक गिरफ्तार

राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- NATO को मान लेना चाहिए कि वह रूस से डरता है, इसलिए नहीं कर रहा यूक्रेन को स्वीकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये फर्जी खबरें है...', इजरायली PMO ने नेतन्याहू की मौत की खबरों को किया खारिज, जानें पूरा सच
'ये फर्जी खबरें है...', इजरायली PMO ने नेतन्याहू की मौत की खबरों को किया खारिज, जानें पूरा सच
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा...', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर को लेकर दिया जवाब
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर की सेहत...

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget