एक्सप्लोरर

Boris Johnson Resigns: ब्रिटिश पीएम के इस्तीफे पर आया जो बाइडेन का बयान, जानें क्या कुछ कहा

British PM Resigns: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को कंजर्वेटिव पार्टी के नेता का पद छोड़ने की घोषणा कर दी. घोषणा के बाद पार्टी के नए नेता का चुनाव किया जाएगा जो नए प्रधानमंत्री बनेंगे.

UK political Crisis: ब्रिटेन (UK) के प्रधानमंत्री (Prime Minister) बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने गुरुवार को अमेरिका (US) और ब्रिटेन के बीच "विशेष संबंध" पर जोर दिया. बाइडेन ने कहा कि यह संबंध "मजबूत और स्थायी बना हुआ है." अपने बयान में बाइडेन ने जॉनसन का नाम या उनके इस्तीफे का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया, लेकिन इस बात को रेखांकित किया कि अमेरिका यूक्रेन (Ukraine) में युद्ध सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर यूके सरकार के साथ काम करना जारी रखेगा.

बाइडेन ने अपने बयान में कहा, "यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे करीबी दोस्त और सहयोगी हैं, और हमारे लोगों के बीच विशेष संबंध मजबूत और स्थायी हैं."

‘अपना सहयोग जारी रखने के लिए तत्पर’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "मैं यूनाइटेड किंगडम की सरकार के साथ-साथ हमारे सहयोगियों और दुनिया भर के भागीदारों के साथ कई महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर अपना घनिष्ठ सहयोग जारी रखने के लिए तत्पर हूं. इसमें यूक्रेन के लोगों का समर्थन करने के लिए एक मजबूत और एकजुट दृष्टिकोण बनाए रखना शामिल है क्योंकि वे अपने लोकतंत्र पर पुतिन के क्रूर युद्ध के खिलाफ खुद का बचाव कर रहे हैं, और रूस को उसके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहरा रहे हैं.”

जॉनसन ने किया इस्तीफे का ऐलान
बता दें ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) के नेता का पद छोड़ने की घोषणा कर दी. उनकी इस घोषणा के बाद पार्टी के नए नेता का चुनाव किया जाएगा जो देश के नए प्रधानमंत्री बनेंगे. जॉनसन (58) ने कहा वह तब तक 10 डाउनिंग स्ट्रीट के प्रभारी बने रहेंगे जब तक पार्टी नया नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती. बता दें कंजर्वेटिव पार्टी का सम्मेलन अक्टूबर में होना है और उस समय तक नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी.

‘मैं कितना उदास हूं’
जॉनसन ने ब्रिटिश पीएम (British PM) के सरकारी आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट (10 Downing Street) के बाहर इस्तीफे का ऐलान किया . उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पद को छोड़ कर मैं कितना उदास हूं.’

यह भी पढ़ें-

Boris Johnson Resigns: ब्रिटेन के पीएम पद से बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा, जानें कब कब विवादों में रहे?

Who Will Be UK New PM: बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद कौन होगा ब्रिटेन का नया पीएम? भारतीय मूल के 3 नेता हैं रेस में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में सड़क पर लाखों प्रदर्शनकारी, पेरिस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन-आंसू गैस छोड़े
फ्रांस में सड़क पर लाखों प्रदर्शनकारी, पेरिस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन-आंसू गैस छोड़े
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget