एक्सप्लोरर

Who Will Be UK New PM: बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद कौन होगा ब्रिटेन का नया पीएम? भारतीय मूल के 3 नेता हैं रेस में

Who Will Be UK New PM: बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद अब कयासबाजी का दौर जारी है कि कौन होगा ब्रिटेन का नया पीएम. पीएम बनने की लिस्ट में कई भारतीयों के नाम भी शामिल हैं.

Who Will Be UK New PM: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris johnson) के कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा दिए जाने के साथ ही ब्रिटेन में नए प्रधानमंत्री (UK Prime minister) के लिए कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है और इस दौर में कई भारतीय मूल (Indian) के लोग भी उम्मीदवारों की लिस्ट में शामि हैं. ''दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पद'' की प्रतिस्पर्धा के लिए सब कमर कसकर तैयार हैं.

भारतीय मूल के ये नेता हैं रेस में

भारतीयों में गोवा मूल की सुएला ब्रेवरमैन अभी ब्रिटिश कैबिनेट (British Cabinet) में अटॉर्नी जनरल (Attorney General) हैं. वह उन शुरूआती सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने पीएम पद की इस दौड़ में औपचारिक रूप से शामिल होने की घोषणा की है. वहीं, हाल ही में बोरिस जॉनसन कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले कैबिनेट मंत्री ऋषि सुनक और गृह मंत्री प्रीति पटेल जैसे भारतीय मूल के अन्य नेताओं को भी इस शीर्ष पद के लिए संभावित दावेदारों के तौर पर देखा जा रहा है.

बैरिस्टर और सरकार में सबसे वरिष्ठ कानूनी अधिकारी ब्रेवरमैन (42) को अपनी पार्टी के ‘ब्रेक्जिट’ समर्थक गुट से कुछ समर्थन मिलने की संभावना है. इसके बारे में  उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद को आगे रख रही हूं क्योंकि मेरा मानना ​​​​है कि 2019 का घोषणापत्र इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त है... और मैं उस घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करना चाहती हूं.’

इन नेताओं के नाम की चल रही है कयासबाजी

‘ब्रेक्जिट’ के मुखर समर्थक नेता स्टीव बेकर ने भी घोषणा की कि उनका इरादा भी इस दौड़ में शामिल होने का है. जॉनसन के औपचारिक इस्तीफे के साथ ही पीएम पद के लिए कई अन्य नेताओं के भी आगे आने की उम्मीद है. 'द डेली टेलीग्राफ' में एक नए सर्वेक्षण के अनुसार रक्षा मंत्री बेन वालेस अगला प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं.  बता दें कि पार्टी की ‘‘1922 समिति’’ नेतृत्व प्रतिस्पर्धा के लिए समय सारिणी निर्धारित करेगी. इस दौड़ में शामिल होने के लिए किसी भी सांसद को आठ सहयोगियों द्वारा मनोनीत कराना होता है.

कौन होगा ब्रिटेन का अगला पीएम....

सर्वेक्षण के अनुसार अगर वालेस चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो वह सबसे आगे रह सकते हैं. सर्वेक्षण में 13 प्रतिशत लोगों ने वालेस का नाम लिया जबकि 12 प्रतिशत लोगों ने कनिष्ठ मंत्री पेनी मोर्डौंट का समर्थन किया है. पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय मूल के ऋषि सुनक को भी एक दावेदार के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि सर्वेक्षण में उन्हें 10 प्रतिशत समर्थन मिला है. बता दें कि अपने 40 से अधिक कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे के बाद पीएम पद से बोरिश जॉनसन को इस्तीफा देना पड़ा था. उनपर कई तरह के आरोप लगाए गए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए
Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
Embed widget