एक्सप्लोरर

Boris Johnson Resigns: ब्रिटेन के पीएम पद से बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा, जानें कब कब विवादों में रहे?

Boris Johnson resigns: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वह अपने कार्यकाल के दौरान कई बार विवाद में घिरे और विवादों के चलते ही इस्तीफा देने को मजबूर हुए.

Boris Johnson resigns: ब्रिटेन (Britain) के इतिहास के सबसे बड़े उतार-चढ़ाव में से एक प्रधानमंत्री के रूप में बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) का कार्यकाल गुरूवार को समाप्ति की कगार पर पहुंच गया. उन पर अपने ही कैबिनेट मंत्रियों ऋषि सुनक (Rishi Sunak) और साजिद जाविद (Sajid Javid) के अचानक इस्तीफे के बाद से दबाव बढ़ गया था.

भारत-ब्रिटेन के मजबूत संबंधों के पैरोकार रहे जॉनसन को नयी दिल्ली में नि:संदेह न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीबी मित्रता के लिए बल्कि इस साल दिवाली की समयसीमा को ध्यान में रखते हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत के लिए जोर देने के वास्ते भी याद किया जाएगा.

सहयोगी नेताओं की बगावत का हुए शिकार

जॉनसन ने डाउनिंग स्ट्रीट की सीढ़ियों पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए संबोधन में कहा, ‘‘जैसा कि हमने वेस्टमिंस्टर में देखा, मनुष्य की अपने आसपास के लोगों की तरह व्यवहार करने की प्रवृत्ति मजबूत होती है और जब ऐसा होता है तो राजनीति में दूर-दूर तक कोई भी अपरिहार्य नहीं है और हमारी शानदार डार्विन प्रणाली एक और नेता देगी, जो इस देश को मुश्किल वक्त से निकालने में इतना ही प्रतिबद्ध होगा.’’

निवर्तमान प्रधानमंत्री ने अपने इस्तीफे के लिए पार्टी के सहयोगी नेताओं के दांवपेचों को जिम्मेदार ठहराया. रोचक तथ्य यह है कि लंदन में यूएक्सब्रिज और साउथ रुईस्लिप के लिए कंजर्वेटिव पार्टी के 58 वर्षीय सांसद ने जुलाई 2019 में जब 10 डाउनिंग स्ट्रीट में कामकाज संभाला था तो खुद भी तत्कालीन प्रधानमंत्री थेरेसा मे के खिलाफ इसी तरह के अभियान की अगुवाई की थी.

थेरेसा मे के खिलाफ किया था प्रदर्शन

थेरेसा मे की कैबिनेट में विदेश मंत्री रहे जॉनसन ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ थेरेसा मे के ब्रेग्जिट संबंधी समझौते के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पद छोड़ दिया था. दिसंबर 2019 में हुए मिड टर्म जनरल इलेक्शन में ब्रिटेन के मतदाताओं ने टोरी पार्टी के नेता जॉनसन को शानदार जनादेश दिया और वह बड़े बहुमत से विजयी हुए.

जॉनसन ने घोषणा की थी, ‘‘हम देश में ऊर्जा फूंकने वाले हैं और हम ब्रेग्जिट कराके रहेंगे.’’ ब्रिटेन के आम चुनाव में मिली भारी जीत के बाद दिए पहले भाषण में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्जिट अध्याय को समाप्त करने और लोगों के भरोसे पर खरा उतरने के लिए दिन-रात काम करने का आह्वान किया था.

ब्रेग्जिट पर बोले जॉनसन

उन्होंने कहा, ‘‘यह देश अब ब्रेग्जिट के मामले में विराम और स्थायी विराम चाहता है.” जॉनसन ने स्वीकार किया कि दिसंबर में हुए चुनाव का प्रभाव करीब एक सदी तक रहेगा, जिसमें उन्होंने यूरोपीय संघ से अलग होने में पिछली सरकार को आ रही परेशानी को दूर करने का आह्वान किया था.

ब्रेक्जिट से आगे की योजना को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा था कि वह इस ‘‘असाधारण’’ जनादेश का उपयोग देश को एकसाथ लाने में करेंगे. जॉनसन ने स्वीकार किया था कि सरकार द्वारा वित्तपोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ब्रिटिश लोगों की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

कोरोना काल में हुए आलोचना का शिकार

ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप को रोकने के लिए पूरी तरह लॉकडाउन लगाने में कथित देरी को लेकर व्यापक आलोचनाओं के बीच जॉनसन इस स्थिति से उबरते दिखे और देश के कोविड-19 टीकाकरण अभियान को व्यापक रूप से सफल बताया गया.

हालांकि दो बार लंदन के मेयर रहे इस नेता के लिए विवाद और आलोचनाओं से नाता बना रहा. चाहे मामला उनके निजी जीवन का हो या फिर कथित विवाहेतर संबंधों और राजनीतिक चूक का. प्रधानमंत्री रहते हुए उनके लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक मामला पार्टीगेट कांड रहा. इसमें कोविड लॉकडाउन के बीच डाउनिंग स्ट्रीट में नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी के आयोजन और जॉनसन की उसमें भागीदारी का खुलासा हुआ.

स्कॉटलैंड यार्ड ने लगाया था जुर्माना

डाउनिंग स्ट्रीट में 19 जून, 2020 को एक जन्मदिन के आयोजन के लिए स्कॉटलैंड यार्ड ने जुर्माना लगाया, वहीं इस मसले पर संसद में उनके बार-बार माफी मांगने के बाद भी विवाद जल्द नहीं थमा. इसके मद्देनजर उन्हें अपनी ही पार्टी के नेताओं से अविश्वास मत का सामना करना पड़ा लेकिन जून की शुरुआत के इस घटनाक्रम में अपने मंत्रिमंडल के समर्थन के कारण वह इसमें बच गये.

हालांकि उनकी समस्याएं थमी नहीं और कुछ ही सप्ताह के भीतर उनके करीबी सहयोगियों में गिने जाने वाले भारतीय मूल के पहले वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने गत मंगलवार शाम को पद से अचानक इस्तीफा दे दिया. इससे कुछ ही देर पहले स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद पद से इस्तीफा दे चुके थे और उन्होंने संसद में जोरदार भाषण में कहा था कि पार्टीगेट और अन्य स्कैंडलों के बाद वह डाउनिंग स्ट्रीट को ‘संदेह का लाभ’ नहीं दे सकते और वह मानते हैं कि दिक्कत शीर्ष स्तर से है.

सेक्सुअल मिसकंडक्ट को लेकर हुआ विवाद

कुछ दिन पहले ही क्रिस पिंक्चर (Chris Pinker) को सेक्सुअल मिसकंडक्ट (Sexual Misconduct) के आरोपों के बावजूद डिप्टी चीफ व्हिप नियुक्त किये जाने के जॉनसन (Boris Johnson) के फैसले की निंदा हुई थी. पूर्व पत्रकार और कॉलमनिस्ट जॉनसन को अंतत: पार्टी नेता का अपना पद छोड़ना पड़ा और इस घटनाक्रम ने उनके पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों थेरेसा मे और डेविड कैमरन के पद छोड़ने की परिस्थितियों की याद ताजा कर दी.

इसे भी पढ़ेंः
Kaali Controversy: 'मैं इस समय कहीं भी सुरक्षित नहीं...' काली विवाद के बीच डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई को सता रहा खौफ

Mullah Umar Car: तालिबान के लड़ाकों ने 21 साल बाद खोद निकाली आका की कार, अमेरिका के डर से दफ्न करके भागा था मुल्ला उमर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget