एक्सप्लोरर

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- भारत-चीन के लोगों के लिए शांति बनाए रखने की खातिर उठाना चाहता हूं हरसंभव कदम

ट्रंप कहा कि ‘‘मैं भारत के लोगों को प्यार करता हूं और मैं चीन के लोगों को प्यार करता हूं और मैं उन लोगों के लिए शांति बनाए रखने के वास्ते हरसंभव कदम उठाना चाहता हूं.’’

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह भारत और चीन के लोगों के लिए शांति बनाए रखने के वास्ते हर संभव कदम उठाना चाहते हैं. पिछले कई हफ्तों में ट्रंप प्रशासन, चीन के खिलाफ भारत के समर्थन में आगे आया है.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने कहा, ‘‘उन्होंने (ट्रंप) कहा कि मैं भारत के लोगों को प्यार करता हूं और मैं चीन के लोगों को प्यार करता हूं और मैं उन लोगों के लिए शांति बनाए रखने के वास्ते हरसंभव कदम उठाना चाहता हूं.’’ वह ट्रंप के भारत के लिए संदेश पर एक सवाल का जवाब दे रही थीं. भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हाल ही में गतिरोध पैदा हुआ था.

पोम्पिओ ने बुधवार बताया था भारत को बड़ा साझेदार

इससे एक दिन पहले व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलॉ ने भारत को बड़ा सहयोगी बताते हुए कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत अच्छे मित्र हैं. विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बुधवार को कहा था कि भारत, अमेरिका का बड़ा साझेदार रहा है.

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘भारत एक बड़ा साझेदार रहा है...वे हमारे महत्वपूर्ण साझेदार हैं. मेरे भारत के विदेश मंत्री से बहुत अच्छे संबंध हैं. हम अक्सर व्यापक मुद्दों पर बातचीत करते हैं. हमने उनके चीन के साथ सीमा पर हुए गतिरोध पर भी बात की. हमने वहां चीन के दूरसंचार बुनियादी ढांचे से पैदा हो रहे खतरे के बारे में बात की.’’

भारत के साथ मजबूत संबंध

यूरोप में यात्रा करते हुए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन ने पत्रकारों से कहा कि चीन, भारत के साथ बहुत आक्रामक रहा है. ओ’ब्रायन ने कहा कि भारत एक लोकतंत्र है और अमेरिका का अच्छा मित्र है. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच शानदार रिश्ते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि कोविड-19 संकट से पहले राष्ट्रपति के साथ जो मैंने आखिरी विदेश यात्रा की थी वह भारत की थी और वहां भारतीय लोगों ने हमारा शानदार स्वागत किया था. उनमें और हमारे में काफी कुछ समानताएं हैं, हम अंग्रेजी बोलते हैं, हम लोकतंत्र हैं. हमारे भारत के साथ मजबूत संबंध हैं.’’

अल मैसन बोले, ट्रंप भारत के समर्थन में

व्हाइट हाउस के बयान का स्वागत करते हुए ट्रंप विक्ट्री इंडियन-अमेरिकन फाइनेंस कमिटी के सह-अध्यक्ष अल मैसन ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के विपरीत ट्रंप भारत के समर्थन में खुले तौर पर आ गए हैं.

मैसन ने एक बयान में कहा, ‘‘ज्यादातर भारतीय-अमेरिकियों ने देखा है कि पहले जो भी राष्ट्रपति रहा चाहे वह डेमोक्रेट हो या रिपब्लिकन जैसे कि क्लिंटन या बुश या ओबामा, ये सभी चीन के नाराज होने के डर से खुले तौर पर भारत का पक्ष लेने से डरते रहे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘केवल राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत में हुई नमस्ते ट्रंप रैली में एक अरब से अधिक भारतीयों से यह कहने का साहस दिखाया कि मैं भारत को प्यार करता हूं, अमेरिका भारत का सम्मान करता है और अमेरिका भारत के साथ खड़ा है.’’

यह भी पढ़ें-

कोरोना अपडेट: देश में अब 10 लाख से ज्यादा मरीज, पिछले 24 घंटे में आए सबसे ज्यादा करीब 35 हजार मामले

राजस्थान: कांग्रेस ने ऑडियो टेप जारी कर बीजेपी पर लगाए संगीन आरोप, पायलट समर्थक दो विधायकों को किया निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget