एक्सप्लोरर

Bomb Cyclone 2022: 'बम चक्रवात' ने अमेरिका में क्रिसमस के जश्न में डाला खलल, देखें वीडियो

Bomb Cyclone In US: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि ये उस तरह की बर्फबारी नहीं है, जिसे देखकर बचपन में आप खुश होते थे. इसलिए इस तूफान से सावधान रहने की जरूरत है.

Bomb Cyclone News: अमेरिका में क्रिसमस के जश्न के बीच बम चक्रवात ने दस्तक दे दी है. तूफान के खतरे को देखते हुए गुरुवार और शुक्रवार को करीब पांच हजार से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं. मौसम विभाग ने अमेरिका में 'बम चक्रवात' को लेकर पहले ही भविष्यवाणी की थी. माना जा रहा था बम चक्रवात क्रिसमस से पहले अमेरिका में बर्फ़ीले तूफान और तेज हवाएं ला सकता है, जैसा अभी हो भी रहा है.

बता दें कि बम चक्रवात के आने की वजह से लाखों लोगों का जन जीवन प्रभावित हुआ है. इस दौरान शिकागो के आसपास के इलाके का तापमान -13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मिनेपोलिस और सेंट पॉल शहरों में 8 इंच से ज्यादा की मोटी बर्फ की चादर बिछ गई. तूफान का असर कनाडा में भी देखा जा रहा है. 

और प्रभावशाली हो सकता है चक्रवात 

मौसम विभाग की मानें तो यह चक्रवात अभी और अधिक प्रभावशाली हो सकता है. माना जा रहा है कि यह चक्रवात प्रति घंटे आधे इंच (1.25 सेमी) तक की बर्फबारी का कारण बन सकता है, जिससे की दृश्यता बेहद कम हो सकती है. 

जो बाइडेन ने क्या कहा? 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि ये उस तरह की बर्फबारी नहीं है, जिसे देखकर बचपन में आप खुश होते थे. इसलिए इस तूफान से सावधान रहने की जरूरत है. आने वाले दिनों में यह और खतरनाक हो सकता है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 

कितना खतरनाक है बम चक्रवात?

बम चक्रवात एक भयानक तूफान को दिया गया नाम है, जिसमें तूफान के केंद्र में हवा का दबाव 24 घंटे में कम से कम 24 मिलीबार तक गिर सकता है और यह तेजी से बढ़ता है. बम चक्रवात की वजह से इलाके में भारी बर्फ गिरती है और तेज हवाएं चलती हैं. यह तूफान आमतौर पर सर्दियों के मौसम में आता है.

अनुमान है कि आर्कटिक तूफान तेज हवा के झोंकों और तापमान को शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे ले आयेगा. जिससे इल पासो और टेक्सास में फुटपाथ पर सोने वाले अवैध अप्रवासियों पर मुसीबत टूट पड़ेगी.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

मौसम वैज्ञनिक एश्टन रॉबिन्सन कुक ने गुरुवार को कहा कि ठंडी हवा मध्य संयुक्त राज्य अमेरिका से पूर्व की ओर बढ़ रही है और आने वाले दिनों में विंडचिल की वजह से करीब साढ़े 13 करोड़ लोग बुरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं. इसके साथ ही तापमान इतना ज्यादा गिर जाएगा कि बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें:

Sikkim Army Truck Accident: नॉर्थ सिक्किम में सेना के ट्रक का एक्सीडेंट, 16 जवान शहीद, 4 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
अमेरिका में पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकराने के बाद पायलट की मौत, रनवे के पास हुआ हादसा
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget