एक्सप्लोरर

'तुम गुलु-गुलु करो', पाकिस्तान की हार पर आपा खो बैठे शाहिद अफरीदी, क्या बोला ऐसा, जिसपर भारत में मचा बवाल

Rahul Gandhi Shahid Afridi: सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार करते हुए भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के साथ अफरीदी की एक तस्वीर पोस्ट की. उन्होंने भाजपा को करारा जवाब दिया.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने हाल ही में राहुल गांधी की तारीफ की थी. उन्होंने राहुल को सकारात्मक सोच वाला बताया था. इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार (16 सितंबर) को राहुल पर निशाना साधा. बीजेपी ने कहा कि वे पाकिस्तान के प्रिय रहे हैं, पड़ोसी देश के लोग उन्हें अपना नेता चुन चुके हैं. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया के जरिए पलटवार किया. दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने भी जवाब दिया. 

सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार करते हुए भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के साथ अफरीदी की एक तस्वीर पोस्ट की और कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को कांग्रेस से सवाल पूछने में शर्म आनी चाहिए, जबकि वह खुद उनसे संबंध रखे हुए हैं. सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''गुलु गुलु तुम करो, चोंचे तुम लड़ाओ, याराना तुम निभाओ और सवाल हमसे पूछोगे? शर्म करो घटिया भाजपाईयों.''

अफरीदी ने की राहुल की जमकर तारीफ

अफरीदी ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर चर्चा के दौरान भारत में भाजपा सरकार की आलोचना की और गांधी की प्रशंसा की. अफरीदी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब रविवार (14 सितंबर) को दुबई में एशिया कप के मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया, जिसको लेकर पाकिस्तान में हंगामा मचा हुआ है.

अफरीदी ने राहुल की तारीफ करते हुए भारत के खिलाफ हर उगला था. उन्होंने कहा, ''मोदी सरकार हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेलती है, अपने आप को पावर में लाने  लिए बहुत ही गंदा किस्म का माइंडसेट रखती है, लेकिन राहुल की बाते करें तो वह बहुत ही पॉजिटिव माइंड सेट वाला आदमी है. वह डायलॉग्स के जरिए दुनिया के साथ चलना चाहता है, क्या एक इजराइल काफी नहीं है कि आप (भारत) दूसरा बनाने की कोशिश कर रहे हैं.''

इस निर्णय को पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता की अभिव्यक्ति के रूप में देखा गया. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादी स्थलों पर सटीक हमला किया था, जिसके परिणामस्वरूप दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष हुआ था.

अफरीदी के बयान के बाद क्या बोले रिजिजू

भाजपा नेताओं ने अफरीदी की टिप्पणी को राहुल गांधी पर निशाना साधने के लिए इस्तेमाल किया. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ''राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रिय रहे हैं. शाहिद अफरीदी और पाकिस्तान के लोग राहुल गांधी को अपना नेता बना सकते हैं.''

कांग्रेस और उसके सहयोगी दल एशिया कप में पाकिस्तान के साथ मैच खेलने के भारत के फैसले को लेकर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं. अफरीदी का भारत के खिलाफ विवादास्पद बयानों का इतिहास रहा है. अफरीदी की टिप्पणियों का हवाला देते हुए, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर अपना हमला तेज कर दिया.

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ''कट्टर हिंदू-द्वेषी शाहिद अफरीदी, जो भारत के खिलाफ जहर उगलने और कश्मीर को पाकिस्तान में मिलाने का सपना देखने का कोई मौका नहीं छोड़ते, अचानक राहुल गांधी की तारीफ करने लगे हैं.''

इनपुट - एजेंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget