एक्सप्लोरर

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर रोहिंग्या के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानिए क्या हुआ

देश में रोहिंग्याओं की पहचान के लिए कैंप लगाकर अभियान चलाया जा रहा है. इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने रोहिंग्याओं की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया.

भारत-बांग्लादेश सीमा के पास मखलिगंज थाना क्षेत्र के धापाड़ा हाट से पुलिस ने एक रोहिंग्या दंपति को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की. इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप गराई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए पति-पत्नी म्यांमार के निवासी हैं और नेपाल जाने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ा. फिलहाल, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

बता दें कि देश में रोहिंग्याओं की पहचान के लिए कैंप लगाकर अभियान चलाया जा रहा है. इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने रोहिंग्याओं की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया. पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में शनिवार को एक सत्यापन अभियान चलाया गया. पुलिस ने झुग्गी बस्तियों में जाकर कैंप लगाया और वहां रहने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच की. सत्यापन के दौरान आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि की बारीकी से जांच की गई. साथ ही, उनके बारे में और मूल स्थान से जुड़ी जानकारी भी दर्ज की गई.

इस अभियान में कुल 108 लोगों की जांच की गई, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे. पुलिस का कहना है कि यह सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे किसी भी अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके.

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने संगम विहार और गिल फार्म जैसे इलाकों में संदिग्ध बांग्लादेशियों व रोहिंग्याओं की पहचान के लिए अभियान चलाया था. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन क्षेत्रों में झुग्गियों में रह रहे लोग संदिग्ध पाए जा सकते हैं, उनकी पहचान के लिए उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है. दिल्ली पुलिस इन लोगों के वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज चेक कर रही है.

इसके अलावा, पुलिस सोशल मीडिया की जांच भी कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि इन व्यक्तियों के संपर्क बांग्लादेशी नागरिकों से तो नहीं हैं. दिल्ली पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों के बैंक अकाउंट डिटेल्स भी चेक कर रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अवैध रूप से दिल्ली में न रह रहे हों.

दिल्ली में बांग्लादेशियों व रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. कुछ दिन पहले ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक में दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई थी. बैठक में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी रोहिंग्याओं के मुद्दे पर गंभीर चिंता जताई गई थी, जिसके बाद रेखा गुप्ता ने इस पर एक्शन लेने की बात कही थी.

डीएससी/सीबीटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Politics: PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन
PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन
Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget