एक्सप्लोरर

Beta Pictoris Star : बीटा पिक्टोरिस तारामंडल का खुल गया रहस्य, धूल और गैस से भरा है, 20 साल में पूरा बदल गया

Beta Pictoris Star : वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह तारामंडल फिलहाल गैस और धूल से भरा हुआ है. इसको लेकर करीब 20 साल पहले भी अवलोकन किया गया था.

Beta Pictoris Star : हमारा ब्रह्मांड इतना बड़ा है कि वैज्ञानिक लगातार नई-नई चीजों की खोज में लगे हैं. अब बीटा पिक्टोरिस तारा मंडल पर रिसर्च की जा रही है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह तारामंडल फिलहाल गैस और धूल से भरा हुआ है. इसको लेकर करीब 20 साल पहले भी अवलोकन किया गया था. अब जेम्स वेब टेलीस्कोप ने इसकी नई खोज की है. बीटा पिक्टोरिस तारा मंडल हमारी पृथ्वी से 63 प्रकाश वर्ष दूर मौजूद है. अब तारा मंडल में विशाल एस्टेरॉयड के बीच टकराव के आसार जताए जा रहे हैं. इसकी दूरी इतनी है कि यहां तक पहुंचने में एक मनुष्य का पूरा जीवन समाप्त हो जाएगा.

2 करोड़ साल पुराना है बीटा पिक्टोरिस
बीटा पिक्टोरिस सिर्फ 2 करोड़ साल पुराना है, जबकि सौर मंडल 4.5 अरब साल पुराना है. इसलिए बीटा पिक्टोरिस वैज्ञानिकों के रडार पर है. अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी की 244वीं बैठक में 10 जून को एक प्रस्तुति दी गई थी. इसी दौरान वैज्ञानिकों ने इन खोजों को साझा किया. बताया गया कि बीटा पिक्टोरिस में कम से कम 2 विशाल गैस ग्रह हैं, लेकिन अभी तक वहां कोई चट्टानी ग्रह नहीं पाया गया है. हालांकि, शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि बहुत अधिक धूल पैदा करने वाले बड़े पैमाने पर टकरावों के कारण चट्टानी ग्रह बन सकते हैं.

20 साल बाद गायब हो गए धूल के बादल
जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय की खगोलशास्त्री क्रिस्टीन चेन ने इस शोध का नेतृत्व किया था. उन्होंने बताया कि हमने बड़े क्षुद्रग्रह आकार के पिंडों के बीच एक दुर्लभ, प्रलयकारी घटना के परिणाम को देखा, जिसने इस तारा मंडल की हमारी समझ में एक परिवर्तन को सामने रखा है. चेन ने 2004 और 2005 में रिटायर हो चुके स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप से इसका अवलोकन किया. यहां उन्होंने 2 विशाल गैस ग्रह देखे, जिसे बीटा पिक्टोरिस बी और सी नाम दिया गया है. स्पिट्जर और वेब अवलोकनों का अध्ययन करने पर चेन और उनके सहयोगियों को पता लगा कि 20 साल पहले उन्होंने जो डेटा कैप्चर किया था, उसमें मौजूद 2 धूल के बादल गायब हो गए. टीम का मानना है कि स्पिट्जर के डेटा लेने से पहले यहां 2 एस्टेरॉयड टकराए थे. पिछले अवलोकन में धूमकेतु और एस्टेरॉयड के प्रमाण थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget