एक्सप्लोरर

VIDEO: व्‍हाइट गाउन में प्री-वेडिंग Photoshoot करा रही थी दुल्‍हन, तभी बेरुत में हुआ जोरदार धमाका...

मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरुत में हुए धमाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक दुल्हन व्‍हाइट गाउन में प्री-वेडिंग फोटोशूट कराती नजर आ रही है.

मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरुत बंदरगाह पर दो घातक विस्फोटों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है जबकि 5 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं. लेबनान की कैबिनेट ने राजधानी शहर में दो सप्ताह के लिए आपात स्थिति घोषित कर दी है. स्वास्थ्य मंत्री हमाद हसन ने बुधवार को मतकों के नए आंकड़ों की पुष्टि की. अब भीषण धमाके की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं, जो सच में हैरान कर देने वाले हैं. सोशल मीडिया पर धमाके का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो में एक दुल्हन व्हाइट गाउन में प्री-वेडिंग फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं. तभी अचानक तेज धमाका होता है और कैमरा और आस-पास मौजूद सभीं चीजें पूरी तरह बिखर जाती हैं. वीडियो में धमाके के बाद चारो तरफ अफरातफरी के माहौल को देखा जा सकता है. इस वीडियो को माइक लेस्ली नामक एक जर्नलिस्ट ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''एक दुल्हन की शादी की तस्वीरें ली जा रही थी तभी बेरुत में विस्फोट हुआ. वह जीवित रहने वाले भाग्यशाली लोगों में से एक है.''

धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज पूर्वी मध्यसागर में 240 किलोमीटर दूर साइप्रस तक सुनाई दी. धमाके के बाद आसपास की सभी इमारतें ध्वस्त हो गईं.

प्राथमिक जानकारी से खुलासा हुआ है कि बंदरगाह पर गोदाम संख्या 12 में 2014 से संग्रहित 2,700 टन अमोनियम नाइट्रेट मंगलवार शाम को विस्फोट का कारण हो सकता है. कैबिनेट ने बंदरगाह के अधिकारियों को गिरफ्तार करने का निर्णय लिया जो इस बारे में वाकिफ थे और अमोनियम नाइट्रेट के भंडारण में शामिल थे. मामले में जांच जारी है.

ये भी पढ़ें:

बेरूत धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर सेलेब्रेटीज ने किया शेयर, बताई कैसे बची जिंदगी

कोरोना वायरस पर झूठी खबर शेयर करना ट्रंप को पड़ा भारी, फेसबुक ने कर दिया डिलीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget