एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस पर झूठी खबर शेयर करना ट्रंप को पड़ा भारी, फेसबुक ने कर दिया डिलीट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोरोना पर झूठी खबर शेयर करना महंगा पड़ गया.सोशल मीडिया कंपनी ने नीति उल्लंघन के आरोप में शेयर किए गए पोस्ट को हटा दिया है.

फेसबुक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट को डिलीट कर दिया है. फेसबुक का कहना है कि कोरोना वायरस के बारे में झूठी सूचना शेयर की गई थी. कंपनी ने उसे अपनी नीति का उल्लंघन बताया है. वीडियो क्लिप में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि बच्चे कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता रखते हैं. ये वीडियो क्लिप ट्रंप के इंटरव्यू का एक हिस्सा था. जिसमें कोरोना वायरस से संबंधित झूठा दावा किया गया था. फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा, "ये वीडियो झूठे दावे पर आधारित है. उसमें कहा गया है कि एक वर्ग कोविड-19 के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता रखता है."

झूठी खबर पोस्ट करने पर ट्रंप को झटका

उन्होंने कहा कि कोरोना की झूठी  सूचना शेयर करना कंपनी की नीतियों का उल्लंघन है. कंपनी के मुताबिक अबतक किसी राष्ट्रपति का पोस्ट डिलीट करने की घटना सामने नहीं आई है. उसने किसी राष्ट्रपति की पोस्ट डिलीट करने की  पहली घटना बताया. व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान डिलीट पोस्ट पर ट्रंप अपना बचाव करते नजर आए. उन्होंने कहा कि वीडियो पोस्ट में उनका मतलब था कि बच्चे बीमारी से जल्दी स्वस्थ होने की क्षमता रखते हैं.

सोशल मीडिया कंपनी ने पोस्ट किया डिलीट

पत्रकारों को डोनाल्ड ट्रंप ने बताया, "अगर खास उम्र के बच्चों की मृत्यु दर और मौत की संख्या पर गौर करेंगे तो उनका इम्युन सिस्टम बहुत मजूबत और ताकतवर होने का पता चलता है. ऐसा लगता है कि उनके अंदर महामारी का मुकाबला करने की अच्छी क्षमता है." ट्विटर ने भी कोरोना वायरस संबंधी झूठी जानकारी पर राष्ट्रपति ट्रंप को करारा झटका दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने शेयर किए वीडियो को हटा दिया है. उसने भी कोरोना वायरस संबंधी झूठी खबर ट्विट करने का आरोप लगाया था.

Coronavirus: अमेरिका में RLF-100 दवा को मंजूरी, सीरियस मरीजों के इलाज में कारगर होने का दावा

वैक्सीन अपडेट: रुस का दावा क्लिनिकल ट्रायल 100 फीसदी सफल, ब्रिटेन बोला- नहीं करेंगे इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget