एक्सप्लोरर

Beijing Winter Olympics: अमेरिका के बाद ब्रिटेन, कनाडा के ओलंपिक बहिष्कार को चीन ने बताया तमाशा

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन इन देशों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर होने वाली प्रतिक्रियाओं को लेकर भी चिंतित नहीं है.

Beijing Winter Olympics: चीन ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेल 2022 के राजनयिक बहिष्कार में अमेरिका का साथ देने के कनाडा और ब्रिटेन के फैसले को ‘तमाशा’ कहकर खारिज कर दिया है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन इन देशों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर होने वाली प्रतिक्रियाओं को लेकर भी चिंतित नहीं है.

उन्होंने कहा कि शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिये कई राष्ट्राध्यक्षों, शीर्ष नेताओं और शाही परिवार के सदस्यों ने पंजीकरण करवाया है. अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन ने कहा कि चीन में मानवाधिकारों के हनन के विरोध में वे चार से 20 फरवरी के बीच होने वाले शीतकालीन खेलों में अपने सरकारी प्रतिनिधि नहीं भेजेंगे जबकि न्यूजीलैंड पहले ही चीन को सूचित कर चुका था कि महामारी से जुड़े यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए वह अपने किसी अधिकारी को नहीं भेजेगा. उसने हालांकि मानवाधिकारों से जुड़ी चिंताओं को भी व्यक्त किया था.

मेरिका, कनाडा और ब्रिटेन को नहीं भेजेगा निमंत्रण- वांग

राजनयिक बहिष्कार के अंतर्गत केवल सरकारी अधिकारी खेलों से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेते हैं और देश अपनी टीम को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये भेजते हैं. वांग ने कहा कि उनका देश अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन को निमंत्रण नहीं भेजेगा.  उन्होंने कहा, ‘‘उनके अधिकारी आ रहे हैं या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. वे बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन को देखेंगे. खेलों का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है. ये वे देश हैं जिन्होंने यह तमाशा खड़ा किया है.’’

खेलों को वैश्विक समर्थन मिलेगा- चीन

चीन को उम्मीद है कि अन्य देश उनका अनुसरण नहीं करेंगे और खेलों को वैश्विक समर्थन मिलेगा. वांग ने कहा, ‘‘अब तक कई राष्ट्राध्यक्षों, सरकारी नेताओं और शाही परिवार के सदस्यों ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है और हम उनका स्वागत करते हैं.’’

यह भी पढ़ें.

Bipin Rawat Death: सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने श्रीलंका-भूटान जैसे देशों से भी आएंगे बड़े सैन्य अधिकारी, जानिए कौन-कौन होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget