एक्सप्लोरर

Nancy Pelosi Taiwan Visit: ताइवान पर चीन को मिला पाकिस्तान का साथ, 'वन-चाइना पॉलिसी' पर दिया बड़ा बयान

US-China Relations: चीन का दावा है कि ताइवान उसका हिस्सा है. यूएस हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे को बीजिंग ने देश की संप्रभुता में हस्तक्षेप करार दिया.

China - Pakistan Relations: यूएस हाउस स्पीकर (US House Speaker) नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) के ताइवान (Taiwan) दौरे के कारण अमेरिका (US)-चीन के बीच जारी तनाव के बीच, बीजिंग (Beijing) के एक सदाबहार "दोस्त" पाकिस्तान (Pakistan) ने 'वन-चाइना' नीति के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है. बुधवार को एक बयान में चीन (China) की "संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता" के लिए अपना समर्थन व्यक्त करते हुए पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ( Pakistan Foreign Office) ने लिखा, "पाकिस्तान ताइवान जलडमरूमध्य (Taiwan Strait) में विकसित स्थिति पर गहराई से चिंतित है, जिसका क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर प्रभाव है." इसमें कहा गया है कि देश 'वन-चाइना' नीति पर कायम है और इसके प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता है.

पाकिस्तान विदेश कार्यालय के बयान में कहा गया है, "दुनिया एक और संकट बर्दाश्त नहीं कर सकती जिसका वैश्विक शांति, सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए नकारात्मक परिणाम हो."

बयान में कहा गया, “पाकिस्तान का दृढ़ विश्वास है कि अंतर-राज्य संबंध आपसी सम्मान, आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप और संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय कानून और द्विपक्षीय समझौतों के सिद्धांतों को कायम रखते हुए मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान पर आधारित होने चाहिए.”

दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हुईं पेलोसी
इस बीच नैंसी पेलोसी बुधवार को ताइवान राष्ट्रपति और अन्य अधिकारियों से मुलाकात के बाद अपनी एशिया यात्रा के अगले पड़ाव की तरफ रवाना हो गईं. पेलोसी और पांच अन्य संसद सदस्य दक्षिण कोरिया के लिये रवाना हुए. एशिया की यात्रा के तहत पेलोसी का सिंगापुर, मलेशिया और जापान जाने का भी कार्यक्रम है.

ताइवान को अपना हिस्सा बताता है चीन
चीन (China) दावा करता है कि ताइवान (Taiwan) उसका हिस्सा है और वह विदेशी अधिकारियों की ताइवान यात्रा का विरोध करता है.  पेलोसी के ताइवान पहुंचने के बाद चीन ने सैन्य अभ्यास (Military Exercises)  किया और उनकी यात्रा को उकसाने वाली तथा देश की संप्रभुता में हस्तक्षेप करार दिया.

यह भी पढ़ें: 

Nancy Pelosi Taiwan Visit: नैंसी पेलोसी की यात्रा के बीच 27 चीनी लड़ाकू विमानों ने लांघी सीमा, ताइवान डिफेंस जोन में की घुसपैठ

Nancy Pelosi Taiwan Visit: चीन के विदेश मंत्री वांग यी की चेतावनी- जो बीजिंग को नाराज करेगा, उसे सजा मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget