एक्सप्लोरर

बशर अल-असद की संपत्ति का खुलासा, 200 टन सोना और 16 अरब डॉलर, जानें असद की संपत्ति का राज

Syria Crisis: सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद 13 वर्षों के गृहयुद्ध के बाद विद्रोहियों से हारकर देश छोड़ने पर मजबूर हो गए. फिलहाल उन्होंने रूस में शरण ली है. जानें उनके पास कितनी संपत्ति है.

Bashar al Assad: सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के लिए 13 वर्षों के संघर्ष का अंत हुआ जब विद्रोही इस्लामिक समूह हयात तहरीर अल-शाम (HTS) ने उनकी सरकार को उखाड़ फेंका. गृहयुद्ध के बाद अब असद को न केवल अपनी सल्तनत बल्कि अपना देश भी छोड़ना पड़ा है. इस संघर्ष ने सीरिया को एक नई दिशा दी है और असद के शासन का अंत हुआ है.

सीरिया से भागकर रूस में लेना पड़ा शरण

फ्लाइट ट्रैकर वेबसाइट का कहना है कि असद सीरिया से भागकर रूस के मास्को पहुंचे. बता दें कि सीरिया में विद्रोह के दौरान 2011 में असद के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हुए थे, जिनका दमन करने के बाद संघर्ष गृहयुद्ध में बदल गया. अब असद और उनके परिवार को भारी संपत्ति के साथ रूस में शरण मिली है.

बशर अल-असद के पास है अरबों की संपत्ति 

बशर अल-असद के पास करोड़ों डॉलर की संपत्ति है. रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास 200 टन सोना, 16 अरब डॉलर और 5 अरब यूरो की संपत्ति है. इस धनराशि को यदि सीरिया के 7 साल के बजट से तुलना करें तो असद की संपत्ति देश के कुल बजट के बराबर थी. इसके साथ ही असद के पास आलीशान घर, लक्जरी गाड़ियां और बाकी संपत्ति भी थी.

असद का लग्जरी लाइफस्टाइल का सच

असद के काफिले में अक्सर लग्जरी गाड़ियां नजर आती थीं जैसे रोल्स रॉयस, एस्टन मार्टिन, फेरारी, मर्सिडीज और ऑडी. इन गाड़ियों का जखीरा उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा था. इसके अलावा सीरिया में 'कैप्टागन' नामक ड्रग्स का कारोबार भी असद के परिवार की कमाई का एक बड़ा हिस्सा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक असद सरकार को इससे सालाना अरबों डॉलर की कमाई होती थी.

क्या है असद परिवार की संपत्ति का रहस्य?

बताया जाता है कि सीरिया में असद सरकार के खिलाफ संघर्ष के बाद से उनके परिवार की संपत्ति में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई।. इस कालेधन के स्रोत और असद के परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं. हालांकि असद ने हमेशा अपनी संपत्ति का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सऊदी अखबार ऐलाव के अनुसार उनकी संपत्ति सीरिया के 7 साल के बजट के बराबर है.

असद के तख्तापलट से सीरिया की नई शुरुआत

बशर अल-असद के शासन के अंत के साथ सीरिया में एक नई शुरुआत की संभावना बनती है. अब विद्रोहियों के कब्जे में सीरिया की सत्ता आ चुकी है और जनता को एक नई दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर मिल सकता है. हालांकि असद की वापसी का कोई संकेत नहीं है, लेकिन उनके भागने से देश में एक नया राजनीतिक रूपरेखा बन सकता है.

ये भी पढ़ें: पति की संपत्ति में हिंदू महिलाओं का कितना हक? अब सुप्रीम कोर्ट सुलझाएगा सालों पुराना विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget