एक्सप्लोरर

Bangladesh News: गजब हाल है! बांग्लादेश में एक 'भूत' को बना दिया कॉलेज प्रिंसिपल, यूनुस की लापरवाही पर दुनिया हंस रही

बांग्लादेश के शिक्षा मंत्रालय ने एक मृत व्यक्ति को कॉलेज प्रिंसिपल नियुक्त कर दिया, जिससे मृतक के परिवार में आक्रोश और दुख का माहौल है.

Bangladesh Weird News: बांग्लादेश के शिक्षा मंत्रालय की एक हैरान कर देने वाली गलती सामने आई है. मंत्रालय ने एक ऐसे व्यक्ति को कॉलेज प्रिंसिपल नियुक्त कर दिया, जिसकी मृत्यु दो साल पहले हो चुकी थी. बांग्लादेश के माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग ने हाल ही में BCS जनरल एजुकेशन कैडर के तहत 135 प्रोफेसरों की नई तैनाती की सूची जारी की. इस लिस्ट में मोहम्मद जमाल उद्दीन का नाम भी शामिल था, जिन्हें कुरिग्राम जिले के मीर इस्माइल हुसैन कॉलेज का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया. चौंकाने वाली बात यह है कि जमाल उद्दीन का निधन 12 अप्रैल 2023 को हो चुका था. उस समय वे कुरिग्राम सरकारी कॉलेज में भौतिकी विभाग के प्रमुख थे.

मृतक जमाल उद्दीन की पत्नी ताहमीना शबनम और पूरा परिवार इस खबर से परेशान है. आज से दो साल पहले 15 मार्च 2023 को उनकी बेटी फैरूज सादफ अबोंतिका ने आत्महत्या की थी. अबोंतिका जगन्नाथ विश्वविद्यालय की लॉ की छात्रा थीं. सुसाइड से पहले उन्होंने फेसबुक पोस्ट में अपने सहपाठी अम्मान सिद्दीकी और असिस्टेंट प्रॉक्टर दीन इस्लाम पर लगातार मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार भी किया गया था, फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं.

ताहमीना शबनम ने दुख जताते हुए कहा अब तक मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला है. अब मेरे मरे हुए पति को इस तरह पोस्टिंग देकर एक बार फिर हमारी पीड़ा को कुरेदा गया है. यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि मानवीय असंवेदनशीलता का सबसे बड़ा उदाहरण है.

शिक्षा मंत्रालय की चुप्पी और सोशल मीडिया की नाराजगी
हैरान कर देने वाले भूल पर अब तक शिक्षा मंत्रालय की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर तीखी प्रतिक्रिया आ रही हैं. लोग इस मामले को लेकर सिस्टम की खामियों, डाटा मैनेजमेंट की कमी और जवाबदेही पर सवाल उठा रहे हैं. बांग्लादेश की नौकरशाही पहले भी कई बार गलत डाटा को लेकर आलोचना का सामना कर चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने जहाज पर हुए हमले को लेकर उठाया बड़ा कदम, अमेरिकी राजनयिक को विरोध पत्र किया जारी
भारत ने जहाज पर हुए हमले को लेकर उठाया बड़ा कदम, अमेरिकी राजनयिक को विरोध पत्र किया जारी
देश के इतिहास के लंबे समय तक पीएम का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी के नाम, दुनियाभर के नेताओं ने भेजा बधाई संदेश, जानें किसने क्या कहा है?
लंबे समय तक PM का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी के नाम, दुनियाभर से बधाई संदेश, जानें किसने क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप ईरान से युद्ध करने में व्यस्त, उधर जनता का बुरा हाल, रिकॉर्ड तोड़ बढ़ी महंगाई
इधर ट्रंप ईरान से युद्ध करने में व्यस्त, उधर जनता का बुरा हाल, महंगाई ने तोड़े रिकॉर्ड
पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश, उड़ान भरते समय हुई दुर्घटना, सेना के कई लोगों की मौत
पाकिस्तान: मुजफ्फराबाद में Mi-17 हेलिकॉप्टर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त, सेना के कई लोगों की मौत

वीडियोज

SHOCKING! नीले ड्रम में बंद होने का था डर, इसलिए कर दिया...! ABPLIVE
Xi Jinping North Korea visit 2026: किम जोंग उन पर शी जिनपिंग ने क्यों डाले डोरे? ABPLIVE
US Iran War: 2 हफ्ते में ईरान पर जीत, धड़ाम होंगे तेल के दाम! जंग के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान !
बॉलीवुड न्यूज़: आलिया भट्ट ने 'Alpha' के धांसू टीज़र में अपने खतरनाक एक्शन अवतार से उड़ाए होश
125cc Scooter Battle: Burgman vs Avenis vs Ntorq | कौन है असली King? #burgmanstreet #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान वॉर के 103 दिन: जून में बढ़ी युद्ध की गर्मी से बेहाल हो सकता है भारत, जानें किस सेक्टर पर सबसे ज्यादा खतरा
यूएस वॉर: जून में बढ़ी युद्ध की गर्मी से बेहाल हो सकता है भारत, जानें किस सेक्टर पर ज्यादा खतरा
'वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन मन में कोई भेद नहीं', सचिन पायलट का किस पर निशाना?
'वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन मन में कोई भेद नहीं', सचिन पायलट का किस पर निशाना?
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, US प्रेसीडेंट ने अल्लाह को किस बात का कहा शुक्रिया
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर बोले ट्रंप, अल्लाह को किस बात का किया शुक्रिया
IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
22 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी अक्षय-रवीना की जोड़ी, जानें 7 फिल्मों में कितनी रहीं हिट-कितनी फ्लॉप?
22 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी अक्षय-रवीना की जोड़ी, जानें 7 फिल्मों में कितनी रहीं हिट-कितनी फ्लॉप?
संकट में भी ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं ये सांसद, सयानी घोष, शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान तक छिटके
संकट में भी ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं ये सांसद, सयानी घोष, शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान तक छिटके
Explained: भारत में सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता मुश्किल क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बन जाती छोटी पार्टियां?
सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता कठिन क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बनती छोटी पार्टियां?
फेसबुक पर आपकी एक फोटो बन सकती है Deepfake का हथियार! तुरंत बदलें ये सेटिंग
फेसबुक पर आपकी एक फोटो बन सकती है Deepfake का हथियार! तुरंत बदलें ये सेटिंग
Embed widget