एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में होगा तख्तापलट? मोहम्मद यूनुस ने जारी किया बयान, बोले- 'लोगों को...'

बांग्लादेश सेना ने उस मीडिया रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि सेना के शीर्ष अधिकारियों ने आपातकालीन बैठक बुलाई थी. सेना ने इस खबर को झूठा और मनगढ़ंत बताया.

Muhammad Yunus News: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने देश में सेना की ओर से तख्तापलट की अफवाहों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि "लोगों को गुमराह करने के लिए झूठी जानकारी फैलाई जा रही है."

दरअसल, यूनुस ने इंडिया टुडे को दिए बयान में कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं. उन्होंने कहा, "एक तस्वीर को दूसरी से जोड़ा जा रहा है, विदेशी घटनाओं को बांग्लादेश की घटना बताकर प्रचारित किया जा रहा है." उनका कहना है कि देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए जानबूझकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं.

सोशल मीडिया पर तख्तापलट की चर्चा क्यों?
हाल ही में ढाका सहित कई शहरों में छात्र नेताओं के विरोध प्रदर्शन हुए. सुरक्षा बलों और सेना की तैनाती बढ़ाई गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तख्तापलट की अटकलें तेज हो गईं. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बांग्लादेशी सेना प्रमुख वाकर-उज-जमान ने आपातकालीन बैठक बुलाई, जिसमें शीर्ष सैन्य अधिकारी शामिल हुए. कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि सेना राष्ट्रपति पर आपातकाल लगाने या यूनुस को हटाने का दबाव बना सकती है.

सेना प्रमुख का बयान: 'उकसावे पर प्रतिक्रिया न दें'
बांग्लादेशी सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान ने आपातकालीन बैठक के अटकलों को खारिज करते हुए कहा, "हमारा कर्तव्य देश की स्थिरता बनाए रखना है. उकसावे में आकर प्रतिक्रिया न दें."

बढ़ता राजनीतिक तनाव
बता दें कि शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद, 8 अगस्त 2024 को मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का नेतृत्व सौंपा गया. उनके खिलाफ राजनीतिक और सैन्य प्रतिष्ठान के भीतर तनाव बढ़ रहा है.सरकार और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बयान तख्तापलट की अफवाहों को गलत साबित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश में राजनीतिक अस्थिरता और सैन्य हलचल के संकेत स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: नहीं सुधर रहा ड्रैगन! चीन की नजर अभी भी भारत की जमीन पर, सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: दुनिया में कौन सा देश किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक
दुनिया में कौन किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
Embed widget