एक्सप्लोरर

Bridge Collapse in America: अमेरिका में जिस जहाज ने पुल को ढहाया, उसके भारतीय क्रू मेंबर्स को क्यों बताया जा रहा हीरो

Bridge Collapse in America: मैरीलैंड के गवर्नर ने कहा कि 'हम उन क्रू मेंबर्स और अधिकारियों के आभारी हैं, जिन्होंने समय रहते आपातकाल की सूचना दी और अधिकारियों ने तत्काल उसपर एक्शन ले लिया.'

Bridge Collapse in America: अमेरिका के मैरीलैंड स्थित बाल्टीमोर शहर में एक कार्गो शिप के टक्कर से नदी पर बना पुल ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. इस हादसे में लापता 6 लोगों को मृत मान लिया गया है, दूसरी तरफ मैरीलैंड के गवर्नर ने जहाज के क्रू मेंबर्स को हीरो बताते हुए धन्यवाद दिया है. इस जहाज को 22 भारतीय क्रू मेंबर्स द्वारा चलाया जा रहा था.

दरअसल, सिंगापुर के झंडे वाला कंटेनर जहाज मंगलवार की रात को बाल्टीमोर शहर के फ्रांसिस स्कॉट की पुल से टकरा गया था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चंद सेकेंड में करीब 3 किलोमीटर लंबा पुल नदी में समा गया.  कंटेनर जहाज में सवार 22 सदस्यीय क्रू मेंबर्स में सभी भारतीय थे और सभी सुरक्षित हैं.

जहाज के क्रू मेंबर्स ने दी थी आपातकाल की सूचना
समाचार एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 300 मीटर लंबा कंटेनर जहाज 'डीएएलआई (आईएमओ 9697428)' बाल्टीमोर से कोलंबो जा रहा रहा था. जहाज में खराबी आने की वजह से यह फ्रांसिस स्कॉट की पुल के एक खंभे से टकरा गया. हादसे के दौरान कई गाड़ियां और करीब 20 लोग पटाप्सको नदी में गिर गए. अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि जहाज के टक्कर से पहले क्रू मेंबर्स ने जहाज में बिजली की समस्या होने की सूचना दी थी. 

मैरीलैंड के गवर्नर ने भारतीय क्रू मेंबर्स को बताया हीरो
मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर ने बताया कि यह जहाज 9 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था. टक्कर होने से पहले जहाज के क्रू मेंबर्स ने अपातकाल की सूचना दी थी. सूचना मिलते ही अमेरिकी अधिकारियों ने पुल पर वाहनों के जाने पर रोक लगा दी थी. गवर्नर ने कहा कि 'हम उन क्रू मेंबर्स और अधिकारियों के आभारी हैं, जिन्होंने समय रहते आपातकाल की सूचना दी और अधिकारियों ने तत्काल उसपर एक्शन ल लिया.' उन्होंने क्रू मेंबर्स की तारीफ करते हुए कहा कि ये लोग हीरों हैं, जिन्होंने रात में कई लोगों की जान बचाई. 

यह भी पढ़ेंः UAE में काम करने वाले भारतीयों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, जानिए क्या 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget