एक्सप्लोरर

बलूचिस्तान में फिर शुरू हुआ खूनी खेल, विद्रोहियों ने PAK सेना के कई कैंपों पर किया हमला, हाईवे हाईजैक

Baloch Armed Forces : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बार में खूनी संघर्ष शुरू हो गया है. सशस्त्र बलूच विद्रोहियों ने बलूचिस्तान के कई जिलों में एक बार में पाकिस्तानी सेना के कैंपों पर हमला कर दिया.

Pakistan Balochistan Attack : बलूचिस्तान में बलूच अलगाववादियों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ फिर से एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है. बलूच अलगाववादियों ने बुधवार (26 मार्च) को बलूचिस्तान प्रांत में कई जिलों में पाकिस्तानी सेना को अपना निशाना बनाया है. विद्रोहियों ने तुर्बत में पाकिस्तानी सैन्य बलों के मुख्य शिविर पर भी हमला कर दिया. विद्रोहियों ने बलूचिस्तान के ग्वादर, केच और बोलन में एक साथ हमलों में अंजाम दिया. इसके अलावा कई शहरों को जोड़ने वाले रणनीतिक हाईवे पर भी कब्जा कर लिया.

बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सशस्त्र बलूच विद्रोहियों ने केच जिले में चीन-पाकिस्तानी इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) राजमार्ग पर कई ट्रकों पर भी हमला कर दिया. वहीं, इस दौरान चार ट्रकों में आग भी लगा दी.

बलूच विद्रोहियों ने पंजाबियों को मारी गोली

रिपोर्ट के मुताबिक, बलूचिस्तान के ग्वादर जिले में विद्रोहियों ने नाकेबंदी के दौरान पांच पंजाबियों की गोली मारकर हत्या कर दी. पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि इन सभी लोगों को नाकेबंदी के दौरान गाड़ियों में पहचान के बाद गोली मारी गई.

वहीं, तुर्बत जिले में लोगों ने देर शाम गोलियां चलने के साथ कई विस्फोट की आवाज सुनी. इस आवाजों को सुनकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि सशस्त्र बलूच समूहों के लड़ाकों को भारी संख्या में सड़कों पर गश्त करते हुए देखे गए. तुर्बत के अलावा बलूचिस्तान के मंड इलाके में भी पाकिस्तानी सेना के शिविर को निशाना बनाया गया.

सोशल मीडिया में जारी किए गए कई वीडियो

बलूचिस्तान में बलूच अलगाववादियों के हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं. वीडियो में हथियारबंद लड़ाके क्वेटा-कराची राजमार्ग को मस्तंग के पास 3 अलग-अलग इलाकों में नाकेबंदी करते देखा गया. वहीं, कुछ वीडियो में विद्रोहियों के मोटरसाइकिलों में देखा गया.

बलूचिस्तान में बनी है तनावपूर्ण स्थिति

बलूचिस्तान में पिछले कुछ समय से लगातार तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. अलगाववादी सशस्त्र समूह पाकिस्तानी सेना और अन्य सुरक्षा बलों के खिलाफ व्यापक तौर पर अभियान चला रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget