एक्सप्लोरर

इजरायल पर हमला करेगा ईरान या साधेगा चुप्पी? सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बयान से हो गया साफ

Israel Iran War: ईरान के सुप्रीम नेता ने कहा कि इजरायली सरकार की गलतफहमियों को दूर किया जाना चाहिए. हाल ही में हुए हमले लेकर उन्होंने कहा कि ईरान को इजरायल की आक्रामकता का जवाब देने का अधिकार है.

Ayatollah Ali Khamenei: मिडिल ईस्ट में शनिवार तड़के (26 अक्टूबर 2024) इजरायल ने ईरान पर ताबड़तोड़ बम बरसाए, जिसके बाद इस क्षेत्र में एक और युद्ध का आहट होने लगी है. इजरायल के हमले को लेकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने चुप्पी तोड़ी है.

ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने रविवार (27 अक्टूबर 2024) को कहा कि इजरायल के हमले को न तो बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाना चाहिए और न ही कम करके आंका जाना चाहिए. हालांकि उन्होंने बदले की कार्रवाई का आह्वान नहीं किया. उन्होंने कहा कि ईरान को इजरायल की आक्रामकता का जवाब देने का अधिकार है.

'गलत अनुमान लगा रहा इजरायल'

ईरानी सुप्रीम लीडर ने यह भी कहा कि इजरायली शासन ईरान के बारे में गलत अनुमान लगा रहा है, क्योंकि उसका अभी भी ईरान और इसके लोगों को जानना, उनकी शक्ति और दृढ़ संकल्प के स्तर को समझना बाकी है. खामेनेई ने कहा, "उन्हें (इजरायल) ईरानी राष्ट्र और उसके युवाओं की ताकत, इच्छाशक्ति और पहल को समझाना जरूरी है. यह अधिकारियों पर निर्भर है कि वे ईरानी लोगों की शक्ति और इच्छा को इजरायली शासन तक कैसे पहुंचाएं और इस देश के हितों को पूरा करने वाली कार्रवाई कैसे करें"

ईरान ने शनिवार (26 अक्टूबर 2024) को इजरायल को चेतावनी दी कि वह अपनी रक्षा खुद करेगा. इसके बाद इजरायल ने कहा कि अगर उसने जवाबी कार्रवाई की तो तेहरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन ने ईरान से युद्ध को और आगे न बढ़ाने की मांग की.

इजरायल ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमला

आईडीएफ के अनुसार, शनिवार सुबह इजरायली वायु सेना (आईएएफ) के सहयोग से तीन चरणों में ये हमले किए गए. यह कार्रवाई 1 अक्टूबर 2024 को तेहरान बैलिस्टिक मिसाइल अटैक का बदला था. अलजजीरा के मुताबिक ईरानी मीडिया ने शनिवार को बताया कि इजरायली हवाई हमलों में कम से कम चार सैन्यकर्मी मारे गए और रडार सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गए. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा कि इजरायली हमले से ईरान की परमाणु फैसिलिटी पर कोई असर नहीं पड़ा है.

ये भी पढ़ें : आफत में बांग्लादेशी हिंदुओं की जान! मुस्लिम कट्टरपंथी दे रहे धमकी- 'छोड़ो नौकरी वरना मार डालेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी

वीडियोज

Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget