Dubai Airport Drone Attack: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन से हमला, एक भारतीय समेत 4 लोग घायल
Dubai Airport Drone Attack: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग में दुबई भी जल रहा है. कुछ देर पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला हुआ है. इसमें 4 लोग घायल हो गए, जिसमे एक भारतीय भी शामिल है.

ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग के बीच दुबई में बड़ा हादसा हुआ है. दुबई मीडिया ऑफिस ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया है कि कुछ देर पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के आसपास दो ड्रोन गिरे. इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. दो घानाई नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक और एक भारतीय नागरिक को मामूली चोटें आईं हैं.
ड्रोन-मिसाइल अटैक से सिक्योरिटी हाई अलर्ट
अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि ड्रोन ईरान से आए थे या किसी और वजह से गिरे, लेकिन जंग के चलते इलाके में ईरानी ड्रोन और मिसाइल अटैक्स की वजह से सिक्योरिटी अलर्ट बहुत हाई है. UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ने पिछले कुछ घंटों में कई ड्रोन और मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है. दुबई एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, लेकिन अभी फ्लाइट्स पूरी तरह सामान्य चल रही हैं और कोई बड़ा डिसरप्शन नहीं हुआ है.
खाड़ी देशों में ईरान के हमले बढ़े
ये घटना ऐसे समय पर हुई है जब ईरान ने गल्फ देशों यानी UAE, सऊदी अरब, कतर, बहरीन और कुवैत पर काउंटर अटैक्स तेज कर दिए हैं. अबू धाबी के रुवैस रिफाइनरी में भी ड्रोन हमले से आग लगी थी और उसे बंद करना पड़ा था. भारत सरकार और भारतीय दूतावास दुबई में घायल भारतीय नागरिक की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरी मदद पहुंचाने की तैयारी में हैं.
ये अटैक्स जंग शुरू होने यानी 28 फरवरी 2026 से अब तक जारी हैं. ईरान ने गल्फ देशों पर सैकड़ों मिसाइल-ड्रोन दागे हैं, जबकि UAE जैसे देशों ने ज्यादातर इंटरसेप्ट किए हैं.
UAE में भारतीयों के लिए एडवाइजरी
भारत सरकार ने UAE में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. दुबई और अबू धाबी में रहने वाले भारतीयों को अलर्ट रहने और लोकल अथॉरिटीज के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है. अगर कोई भारतीय नागरिक प्रभावित हुआ है, तो भारतीय दूतावास दुबई (+971-4-3971222) या अबू धाबी (+971-2-4492700) से संपर्क करें.
Source: IOCL


























