एक्सप्लोरर

Mushroom Poisoning: लंच में मशरूम खाने के बाद तीन लोगों की मौत, खाना परोसने वाली महिला गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Suspected mushroom poisoning: ऑस्ट्रेलिया में बीते जुलाई में मशरूम खाने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई थी, अब इस मामले में पुलिस ने खाना परोसने वाली महिला को गिरफ्तार किया है.

Australia: ऑस्ट्रेलिया में मशरूम खाने से हुई मौतों के मामले में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला को गिरफ्तार किया गया है. दरसअल, यह घटना जुलाई की है, जब विक्टोरियन शहर लियोनगाथा में दोपहर का भोजन करने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई थी. जबकि चौथे व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. इस मामले में लंच परोसने वाली महिला एरिन पैटरसन को गुरुवार को हिरासत में ले लिया गया. 

हालांकि, पुलिस हिरासत में ली गई 49 वर्षीय महिला, जिसकी पहचान पैटरसन के रूप में हुई है. उसने कहा कि वह निर्दोष हैं. विक्टोरिया पुलिस ने कहा कि महिला से इस मामले में पूछताछ की जाएगी और उसके घर पर तलाशी वारंट जारी किया गया है. होमिसाइड स्क्वाड इंस्पेक्टर डीन थॉमस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस घटना को एक त्रासदी के रूप में याद किया जाएगा. इसकी गूंज आने वाले कई वर्षों तक महसूस की जाएगी.

तीन लोगों की हुई मौत 

उन्होंने कहा कि फिलहाल मैं किसी अन्य जांच के बारे में सोच भी नहीं सकता. इस घटना ने न केवल यहां विक्टोरिया में, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बटोरी है. ऐसे में हमारा फोकस अभी इस मामले पर है. पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला ने जिन चार लोगों को लंच पर बुलाया था, उनमें पूर्व पति के माता-पिता और उनके बहन और बहनोई शामिल थे. पुलिस ने बताया कि चारों की तबीयत 30 जुलाई को लांच करने के बाद अचानक बिगड़ गई. जिसके कुछ दिनों बाद 70 वर्षीय पैटरसन दंपत्ति और 66 वर्षीय  विल्किंसन की मृत्यु हो गई. वहीं, 68 वर्षीय विल्किंसन बाद में दो महीने के उपचार के बाद ठीक हो गए.

सुपरमार्केट से महिला ने खरीदा था मशरूम 

मृतकों के परिजनों में से एक एरिन पैटरसन ने सितंबर में एक बयान में कहा कि सभी को भोजन के बाद पेट में दर्द के कारण अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन तीन लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी. वहीं आरोपी महिला ने कहा कि उसने सुपरमार्केट से खरीदे गए बटन मशरूम और महीनों पहले एशियाई किराना दुकान से खरीदे गए सूखे मशरूम के मिश्रण का उपयोग करके बीफ वेलिंगटन पाई परोसी थी.

उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर कहा कि मैं अब यह सोचकर परेशान हो गई हूं कि मेरे द्वारा परोसी गई मशरूम की वजह से मेरे प्रियजनों की तबीयत कैसे बिगड़ सकती है. मेरे पास उन लोगों को चोट पहुंचाने का कोई कारण नहीं था, जिनसे मैं प्यार करती थी.

ये भी पढ़ें : Nigeria Villagers Killed: नाइजीरिया में इस्लामी समूह बोको हराम का खूनी तांडव, 37 गांव वालों को उतारा मौत के घाट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब...'
ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब...'
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget