एक्सप्लोरर

Australia 16 year Old Teen: ऑस्ट्रेलिया में डॉल्फिन के साथ तैरना पड़ा महंगा, 16 साल की लड़की पर शार्क ने किया हमला, हुई मौत

Shark Killed Girl: पुलिस ने लड़की के परिवार वालों को शार्क के मारे जाने की घटना की जानकारी दी. इस दर्दनाक घटना के बारे में सुनते ही परिवार पूरी तरह से टूट गया.

Australia Shark Attack: वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (Australia) के अधिकारियों ने जानकारी दी कि शनिवार (4 फरवरी) को 16 साल की लड़की कि मौत हो गई. वो एक नदी में तैरने के लिए गई थी, जहां पर एक शार्क (Shark) ने उस पर हमला कर दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. स्टेट गवर्नमेंट ने एक बयान में कहा है कि लड़की को उत्तरी फ्रेमेंटल के पर्थ (Perth) उपनगर में स्वान नदी में शार्क की एक अज्ञात प्रजाति ने काट लिया था.

फ्रेमेंटल जिले के पुलिस कार्यवाहक निरीक्षक पॉल रॉबिन्सन ने कहा कि उसे पानी से बाहर निकाला गया था, उसे बचाने की कोशिश की गई लेकिन घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "ये सब बहुत जल्दी हो गया. हमें जो जानकारी दी गई, उसके अनुसार वो अपने दोस्तों के साथ थी."

शार्क का पाया जाना असामान्य

फ्रेमेंटल जिले के पुलिस ने बताया कि वे नदी में जेट स्की पर थी. ये भी कहा जा रहा कि शायद वो डॉल्फिन के झुंडों साथ तैरने के लिए पानी में कूद गई, जो जेट स्की के करीब से गुजर रही थी. ठीक उसी वक्त लड़की डॉल्फिन के पास तैरने के लिए कूद गई. रॉबिन्सन ने कहा कि ये बहुत दर्दनाक घटना है. लड़की का परिवार पर्थ में रहता है. पुलिस ने लड़की के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी. इसके घटना के बारे में सुनते ही परिवार पूरी तरह से टूट गया.

स्थानीय पुलिस ने कहा कि मछली विशेषज्ञों की जानकारी के अनुसार नदी के जिस हिस्से में दुर्घटना घटी उस हिस्से में शार्क का पाया जाना असामान्य बात थी. राज्य सरकार ने लोगों को उत्तर फ्रेमेंटल में स्वान नदी में अतिरिक्त सावधानी बरतने और किसी भी समुद्र तट के पास न जाने की चेतावनी दी.

1960 के दशक में आखिरी घातक हमला

ऑस्ट्रेलियाई नदी में शार्क का आखिरी घातक हमला 1960 के दशक में दर्ज किया गया था. टारोंगा कंजर्वेशन सोसाइटी के एक डेटाबेस के अनुसार सिडनी में रोजविल ब्रिज पर लगभग 11 फीट की एक बुल शार्क ने एक स्नॉर्कलर (Snorkeler) को मार डाला था. पिछले साल फरवरी में, एक 35 वर्षीय ब्रिटिश डाइविंग प्रशिक्षक, साइमन नेलिस्ट, सिडनी के लिटिल बे बीच पर निगल लिया गया था, जो 1963 के बाद से देश के सबसे बड़े शहर में इस तरह का पहला हमला था. स्पोर्ट्स ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, 4.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई नियमित रूप से तैरते हैं और कम से कम 500,000 सर्फिंग करते हैं.

ये भी पढ़ें:Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का युवाओं से अपील- 'जेल भरो आंदोलन की करो तैयारी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा पाकिस्तान? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा PAK? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget