एक्सप्लोरर

Pakistan News: पाकिस्तान में एंटी पोलियो टीकाकरण अभियान चला रही टीम पर हमला, तीन की मौत

Pakistan News: उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले में इस साल पोलियो के नौ नए मामले सामने आने के बाद यह टीम घर-घर जाकर एंटी पोलियो टीकाकरण अभियान चला रहा थी जब अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया.

Pakistan News:  पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले (North Waziristan Tribal District) में अज्ञात हमलावरों ने एंटी पोलियो टीकाकरण टीम (Anti-Polio Vaccination) पर हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी. बंदूकधारियों ने एक टीम मेंबर और टीम की रक्षा कर रहे दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी. अफगानिस्तान की सीमा से लगे जिले में इस साल पोलियो के नौ नए मामले सामने आने के बाद यह टीम घर-घर जाकर एंटी पोलियो टीकाकरण अभियान चला रहा थी. पुलिस ने हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है. अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

पाकिस्तान में होते रहे हैं पोलियो टीकाकरण कार्यकर्ताओं पर हमले
हाल के दिनों में पाकिस्तान में एंटी पोलियो टीकाकरण अभियान के कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़े हैं. इस साल मार्च में, उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने एक महिला पोलियो कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह देश के नवीनतम एंटी पोलियो अभियान में हिस्सा लेकर घर लौट रही थी.

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में ही पिछले साल जनवरी में, हथियारबंद बंदूकधारियों ने पोलियो वैक्सीन संचालकों की एक टीम की सुरक्षा कर रहे एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.  विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के साथ, दुनिया का अंतिम पोलियो-स्थानिक देश बना हुआ है.

पाकिस्तान ने मई में लॉन्च किया था एंटी पोलियो कैंपेन
पाकिस्तान ने इस साल मई में देश में अपंग बना देने वाले वायरस के मामले सामने आने के बाद 43 मिलियन से अधिक बच्चों का टीकाकरण करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी एंटी पोलियो अभियान शुरू किया था.

पीएम शाहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने प्रधानमंत्री आवास में वर्ष 2022 के दूसरे पोलियो अभियान (Second Polio Campaign) का उद्घाटन किया और आश्वासन दिया कि सरकार इस गंभीर बीमारी को खत्म करने के लिए सभी उपाय करेगी.

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine War: जो बाइडेन की पत्नी, बेटी समेत 25 अमेरिकियों पर रूस ने लगाया प्रतिबंध, विदेश मंत्रालय ने 'स्टॉप लिस्ट' में जोड़ा नाम

US Strike in Syria: सीरिया में अमेरिकी स्ट्राइक, निशाने पर था जिहादी ग्रुप का लीडर, अल कायदा से जुड़े थे तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज बंद होने के बाद भड़का अमेरिका, ईरान पर किए ताबड़तोड़ अटैक, तेहरान ने कतर-बहरीन-कुवैत में दागीं मिसाइलें
होर्मुज बंद होने के बाद भड़का अमेरिका, ईरान पर किए ताबड़तोड़ अटैक, तेहरान ने कतर-बहरीन-कुवैत में दागीं मिसाइलें
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
ईरान को नहीं झुका पाया अमेरिका? ट्रंप ने बनाया होर्मुज का नया विकल्प, सीरिया-इराक के साथ 70 साल पुरानी तेल पाइपलाइन करेंगे शुरू
होर्मुज में चलेगी ईरान की दादागीरी? ट्रंप ने सीरिया-इराक के साथ मिलकर बनाया नया विकल्प
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget