एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: जो बाइडेन की पत्नी, बेटी समेत 25 अमेरिकियों पर रूस ने लगाया प्रतिबंध, विदेश मंत्रालय ने 'स्टॉप लिस्ट' में जोड़ा नाम

Russia Ukraine War: रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा, "रूसी राजनीतिक और सार्वजनिक हस्तियों के खिलाफ लगातार बढ़ते अमेरिकी प्रतिबंधों की प्रतिक्रिया के रूप में यह कदम उठाया गया."

Russia Ukraine War: रूसी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) जो बाइडेन (Joe Biden) की पत्नी जिल बाइडेन और बेटी को 23 अन्य अमेरिकियों के साथ रूस (Russia) से प्रतिबंधित कर दिया गया है. मंत्रालय ने सूची के साथ एक नोट में कहा, "रूसी राजनीतिक और सार्वजनिक हस्तियों के खिलाफ लगातार बढ़ते अमेरिकी प्रतिबंधों की प्रतिक्रिया के रूप में,  25 अमेरिकी नागरिकों को 'स्टॉप लिस्ट' में जोड़ा गया है."

सूची में कई अमेरिकी सीनेटर शामिल हैं, जिनमें मेन के सुसान कॉलिन्स, केंटकी के मिच मैककोनेल, आयोवा के चार्ल्स ग्रासली, न्यूयॉर्क के कर्स्टन गिलिब्रैंड शामिल हैं. इसमें कई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और शोधकर्ता और अमेरिकी सरकार के पूर्व अधिकारी भी शामिल हैं. गौरतलब है कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था जिसके बाद से अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों मॉस्को पर अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाए हैं.

जर्मनी में जी7 शिखर सम्मेलन का आयोजन
रूस (Russia) ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब लोकतांत्रिक अर्थव्यवस्थाओं (Democratic Economies) की वार्षिक बैठक (जी 7 शिखर सम्मेलन) इस वर्ष जर्मनी (Germany) में आयोजित की जा रही है.  विश्व की सात विकसित अर्थव्यवस्थाओं के समूह के शिखर सम्मेलन का मकसद यूक्रेन (Ukraine) के भविष्य के लिए अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता जताना था. यह बैठक ऐसे समय हुई जब यूक्रेन पर रूसी हमले लगातार जारी हैं.

बैठक में दिया गया रूस को सबक सिखाने पर जोर
जर्मनी में मंगलवार को संपन्न हो रही वार्ता में इस बात पर जोर दिया गया कि रूस को यूक्रेन पर हमला करने की भारी कीमत चुकानी पड़े. अमेरिका (US), जर्मनी (Germany), फ्रांस (France), इटली (Italy), ब्रिटेन (Britain), कनाडा (Canada) और जापान (Japan) के नेताओं ने सोमवार को यूक्रेन को समर्थन देने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: 

US Strike in Syria: सीरिया में अमेरिकी स्ट्राइक, निशाने पर था जिहादी ग्रुप का लीडर, अल कायदा से जुड़े थे तार

Holocaust: 101 साल का पूर्व नाजी कैंप गार्ड होलोकॉस्ट युद्ध अपराधों का दोषी करार, अदालत ने सुनाई 5 साल की जेल की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget