एक्सप्लोरर

Astronaut Sunita Williams : अंतरिक्ष में फंसी हैं सुनीता विलियम्स, धरती पर लाने के लिए चलाना पड़ेगा रेस्क्यू ऑपरेशन?

Astronaut Sunita Williams : दोनों अंतरिक्ष यात्री 5 जून को रवाना हुए थे. इनका मिशन भी केवल 7 दिन का ही था, अब 45 से 90 दिनों तक इसे बढ़ा जा सकता है

Astronaut Sunita Williams : नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ अंतरिक्ष में फंस गई हैं. तकनीकी खराबी के चलते बार-बार उनके वापस लौटने की तारीखों को बदला जा रहा है. बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के थ्रस्टर में खराबी के बाद वापसी का मिशन रोक दिया गया है. दोनों अंतरिक्ष यात्री 5 जून को रवाना हुए थे. इनका मिशन भी केवल 7 दिन का ही था, लेकिन अब एक महीने से ज्यादा का टाइम हो चुका है. अब उन्हें वापस कैसे लाया जाएगा, इन सबके जवाब मिल गए हैं. अंतरिक्ष सिस्टम के जानकार पैट्रिक कहते हैं कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के लिए रेस्क्यू अभियान की बात करना अनावश्यक है. पहले तो यह समझना होगा कि स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में ISS पहुंचे अंतरिक्ष यात्री फंसे नहीं है, न ही पहले से मौजूद 7 दूसरे अंतरिक्ष यात्री फंसे हुए हैं. पैट्रिक ने बताया कि स्टारलाइनर यात्रियों के साथ पृथ्वी पर लौटने में सक्षम है.आईएसएस पर डॉक किए 2 अन्य अंतरिक्ष यान भी यात्रियों को पृथ्वी पर वापस ला सकता है. स्टारलाइनर के थ्रस्टर में खराबी और हीलियम लीक के बाद नासा की टीम डेटा तैयार कर रही है, जिसके चलते उनकी वापसी में देरी हो रही है.

रेस्क्यू ऑपरेशन की जरूरत नहीं
उन्होंने कहा कि सभी यात्री आने में सक्षम हैं और स्पेसक्राफ्ट भी उन्हें ला सकता है, लेकिन अभी नासा कुछ डेटा तैयार कर रहा है. उन्होंने कहा कि स्टारलाइनर के डिजाइन में कई बैकअप सिस्टम हैं, जिसने उन्हें स्पेस स्टेशन तक पहुंचाया है. लेकिन बैकअप सिस्टम के साथ बाकी चीजों को भी समझने की जरूरत है. इसी का डाटा तैयार कर नासा चीजों को समझ रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की जरूरत नहीं है. अगर कोई स्पेसक्रॉफ्ट लॉन्च के समय समुद्र में गिर जाता है तो ऐसे में ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाता है. अभी ऐसे स्थिति में रेस्क्यू की जरूरत नहीं है.

धरती पर कब लौटेंगी सुनीता?
स्पेस से वापस धरती पर सुनीता विलियम्स और उनके साथी कब लौटेंगे, इसको लेकर नासा की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. नासा के मुताबिक इस मिशन को 45 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है. अनुमान के मुताबिक सुनीता और उनके साथी की वापसी जुलाई महीने के अंत तक हो सकती है. नासा की टीम लगातार सभी तकनीकी खामियों को दूर करने और उनको समझने का प्रयास कर रही हैं. वहीं, CNN की रिपोर्ट में 90 दिनों तक ऑपरेशन को बढ़ाने की खबरों का जिक्र किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget