एक्सप्लोरर

आर्मेनिया और अजरबैजान में युद्धविराम का एलान, रूस के विदेश मंत्री ने रुकवाई जंग

भारत की सीमा से करीब 4,000 किलोमीटर दूर बसे आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच 27 सितंबर से 4400 वर्गकिलोमीटर के नागरनो-काराबख इलाके पर कब्जे को लेकर जंग छिड़ी हुई है.

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच जारी जंग अब रुक सकती है. रूस की कोशिश से दोनों देश युद्धविराम पर राजी हो गए हैं. मॉस्को में रूस के विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच युद्धविराम का एलान करवाया. मॉस्को में मुलाकात के बाद आर्मेनिया और अजरबैजान आज दोपहर 12 बजे ये युद्धविराम मानेंगे. दोनों देश एक-दूसरे देश के सैनिकों के शव और युद्धबंदियों को लौटाया जाएगा. इसके बाद आर्मेनिया-अजरबैजान के बीच वार्ता फिर से शुरू की जाएगी.

इस घोषणा से पहले मास्को में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की देखरेख में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच 10 घंटे तक वार्ता हुई थी. लावरोव ने कहा कि यह संघर्षविराम विवाद निपटाने के लिए वार्ता का मार्ग प्रशस्त करेगा.

भारत की सीमा से करीब 4,000 किलोमीटर दूर बसे आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच 27 सितंबर से 4400 वर्गकिलोमीटर के नागरनो-काराबख इलाके पर कब्जे को लेकर जंग छिड़ी हुई है. दोनों देशों के सैनिक मारे गए हैं, टैंक, ड्रोन और हेलिकॉप्टर्स को भी नुकसान पहुंचा है.

क्यों है दोनों देशों के बीच विवाद यूरोप के नजदीक एशिया का देश आर्मीनिया और उसका पड़ोसी देश है अजरबैजान. विवाद की जड़ में है 4400 वर्ग किलोमीटर में फैला नागोर्नो-काराबाख नाम का इलाका. नागोर्नो-काराबाख इलाका अंतरराष्‍ट्रीय रूप से अजरबैजान का हिस्‍सा है लेकिन उस पर आर्मेनिया के जातीय गुटों का कब्‍जा है. 1991 में इस इलाके के लोगों ने खुद को अजरबैजान से स्वतंत्र घोषित करते हुए आर्मेनिया का हिस्सा घोषित कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों देशों में पहले भी भिड़ंत हुई है.

मौजूदा तनाव 2018 में शुरू हुआ था, जब दोनों सेना ने बॉर्डर से सटे इलाके में अपनी सेनाओं को बढ़ा दिया था. इसके बाद इस तनाव ने युद्ध का रूप ले लिया. कभी सोवियत संघ का हिस्सा रहे ये दोनों ही देश एक दूसरे के पड़ोसी हैं. दोनों देश ईरान और तुर्की के बीच में पड़ते हैं.

युद्ध में दोनों देशों के कई सैनिक मारे गए 27 सितंबर से शुरू हुए संघर्ष में अबतक दर्जनों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. दोनों ही देशों ने उन शहरों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है जो संघर्ष वाले क्षेत्र से काफी दूर हैं. नगोरनो-काराबाख के अधिकारियों ने कहा कि अब तक इस संघर्ष में उनके पक्ष के करीब 200 कर्मचारी मारे गए हैं. इसके अलावा 18 आम नागरिक मारे गए हैं जबकि 90 से अधिक घायल हैं.

उधर, अजरबैजान के अधिकारियों ने सैनिकों के हताहत होने के संबंध में कोई जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन 24 नागरिकों की मौत के साथ ही 121 अन्य के घायल होने की बात कही है. अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव ने दोहराया है कि इस लडाई का अंत तभी हो सकता है, जब नागोरनो-काराबाख से आर्मेनिया पूरी से हट जाए.

ये भी पढ़ें- US Election: 15 अक्टूबर को होने वाली प्रेसिडेंशियल डिबेट रद्द, राष्ट्रपति ट्रंप ने भाग लेने से किया था इनकार रूस की स्पुतनिक-वी वैक्सीन को झटका, भारत ने नहीं दी बड़े पैमाने पर परीक्षण की मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget