एक्सप्लोरर

US Election: 15 अक्टूबर को होने वाली प्रेसिडेंशियल डिबेट रद्द, राष्ट्रपति ट्रंप ने भाग लेने से किया था इनकार

बता दें कि ट्रंप ने 15 अक्टूबर को वर्चुअल तरीके से होने वाले डिबेट में हिस्सा लेने से इनकार किया था. उन्होंने इसे समय की बर्बादी बताया था.

न्यूयॉर्क: 15 अक्टूबर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच राष्ट्रपति पद की बहस नहीं होगी. इसे रद्द कर दिया गया है. प्रेसिडेंशियल डिबेट से जुड़े आयोग ने इसकी जानकारी दी. बयान में ये कहा गया है कि दोनों नेताओं ने वैकल्पिक प्लान की घोषणा की है.

बता दें कि ट्रंप ने वर्चुअल बहस कराये जाने पर उसमें भाग लेने से इनकार कर दिया था. उन्होंने इसे समय की बर्बादी करार दिया था. राष्ट्रपति के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 15 अक्टूबर को डिजिटल माध्यम से बहस कराने का फैसला किया था.

पहले बहस में बाइडेन पर खुद के विजेता होने की घोषणा करने वाले ट्रंप ने कहा था कि वह मियामी में होने वाली बहस का परिणाम भी यही रहने की उम्मीद करते हैं. उन्होंने कहा था, ‘‘आयोग ने बहस की शैली में बदलाव कर दिया है और यह हमें स्वीकार्य नहीं है. मैंने उन्हें (बाइडेन को) प्रथम बहस में हरा दिया था, मैंने उन्हें आसानी से हरा दिया.’’ ट्रंप ने आरोप लगाया था कि आयोग और हर कोई बाइडेन को बचाने की कोशिश कर रहा है.

इस बीच ट्रंप के डॉक्टर ने कहा है कि वह शनिवार यानी आज तक सार्वजनिक जीवन में लौट सकते हैं. ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया पिछले हफ्ते कोविड-19 से पीड़ित पाए गए थे. उन्हें उपचार के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. सोमवार को ट्रंप को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी.

डॉक्टरों ने कहा कि राष्ट्रपति को पिछले हफ्ते शुक्रवार से ही बुखार नहीं है. गुरुवार रात को व्हाइट हाउस में डॉक्टर डॉ सीन कॉनले ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का कोविड-19 के लिए डॉक्टरों के दल द्वारा बताया गया इलाज आज पूरा हो गया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के संक्रमित होने के बारे में पिछले हफ्ते पता चला था और इस शनिवार को इसके दस दिन पूरे हो जाएंगे.

पाकिस्तान ने TikTok को किया ब्लॉक, ये है वजह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget