एक्सप्लोरर

Covid-19 vaccine: रूस की स्पुतनिक-वी वैक्सीन को झटका, भारत ने नहीं दी बड़े पैमाने पर परीक्षण की मंजूरी

रूस की स्पुतनिक-वी वैक्सीन के मानव परीक्षण के प्रस्ताव को लौटा दिया गया है.डॉ रेड्डीज ने भारत में बड़े पैमाने पर मानव परीक्षण के लिए आवेदन दिया था.

Covid-19 vaccine: भारत में रूस की स्पुतनिक-वी वैक्सीन को पेश करने के मंसूबे पर बड़ा झटका लगा है. डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के बड़े पैमाने पर मानव परीक्षण के प्रस्ताव को नियामक संस्था ने लौटा दिया है. गौरतलब है कि रूस की वैक्सीन का मूल्यांकन करने के लिए हैदराबाद की फार्मा कंपनी भारत में बड़े समूह पर मानव परीक्षण करना चाहती थी.

रूस की स्पुतनिक-वी वैक्सीन को तगड़ा झटका

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के विशेषज्ञों ने कहा है कि रूस की कोविड-19 वैक्सीन का पहले छोटे ग्रुप पर परीक्षण किया जाए. विशेषज्ञ पैनल की सिफारिशों में माना गया है कि विदेशों में शुरुआती चरण के परीक्षण का प्रतिरक्षाजनकता और सुरक्षा डेटा छोटा है और भारतीय प्रतिभागियों पर वैक्सीन का कोई इनपुट मुहैया नहीं है.

रूस के प्रत्यक्ष निवेश फंड (RDIF) और डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज ने पिछले महीने मानव परीक्षण करने और भारत में वैक्सीन के वितरण करने के लिए साझेदारी का ऐलान किया था. इससे पहले नियामक संस्था ने डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज को फिर से आवेदन करने को कहा था. CDSCO के पैनल ने कहा था कि स्पुतनिक-वी के दूसरे और तीसरे चरण के मानव परीक्षण के लिए डॉ रेड्डीज को संशोधित प्रोटोकॉल पेश करना होगा. इसके अलावा हैदराबाद की फार्मा कंपनी से कुछ अन्य जानकारी भी देने को कहा गया था.

डॉ रेड्डीज के मानव परीक्षण के प्रस्ताव को भारत ने लौटाया 

स्पुतनिक-वी वैक्सीन को रूस की प्रत्यक्ष निवेश फंड और गमालेया नेशनल रिसर्च सेंटर ने मिलकर विकसित किया है. रूस के प्रत्यक्ष निवेश फंड ने डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज को 100 मिलियन डोज की आपूर्ति करने की बात कही थी. भारत में बड़े पैमाने पर स्पुतनिक-वी के मानव परीक्षण के प्रस्ताव को लौटा दिए जाने पर फिलहाल डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज और RDIF की तरफ से टिप्पणी नहीं आई है.

दुनिया में रूस पहला मुल्क था जिसने बड़े पैमाने पर परीक्षण पूरा होने से पहले कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए मंजूरी दी थी. रूस की नियामक संस्था से मंजूरी मिलने पर वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने डोज के प्रभावी और सुरक्षित होने पर आशंकाएं जाहिर की गई थी.

सिंगापुर में 'बेबी बूम' के लिए बेबी बोनस, महामारी काल में जन्म दर बढ़ाने के लिए सरकार की बड़ी पहल

Health Tips: रोटी और चावल खाने से भी कम होता है वजन! जानिये दोनों में कौन है ज्यादा हेल्दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget