एक्सप्लोरर

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण बढ़ाई गई Apple ऑफिस के खुलने की समय सीमा, सितंबर के बजाए अक्टूबर में खोले जाएंगे कार्यालय 

अमेरिका में कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण Apple ने अपने कर्मचारियो को वापस कार्यालय आने की समय सीमा बढ़ा दी है. Apple अब सितबंर के बजाय अक्टूबर में अपने कार्यालय खोलेगा.

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अमेरिका में एक बार बार फिर बीते हफ्ते कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा होने के कारण Apple ने अपने ऑफिस में कर्मचारियों की वापसी को कम से कम एक महीने के लिए बढ़ा दिया है. दरअसल Apple सीईओ टिम कुक ने इससे पहले कर्मचारियों के लिए सितंबर माह में कार्यालय को खोले जाने की बात कही थी. वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे बढ़ा दिया गया है.

ब्लूमबर्ग न्यूज के अनुसार क्यूपर्टिनो, कैलिफ़ोर्निया स्थित कंपनी Apple ने अपने कर्मचारियों के लिए ऑफिस को खोले जाने की समयसीमा को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है. इसमें कहा गया है कि इससे पहले कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ऑफिस से काम करने के लिए सितंबर में आने के लिए आदेश दिए थे. वहीं कोरोना के मामलों के बढ़ने के कारण यह समयसीमा एक महीने के लिए बढ़ाते हुए अक्टूबर कर दी है. 

बता दें कि पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत में Apple पहली अमेरिकी कंपनियों में से एक थी जिसने अपने कर्मचारियों को महामारी के दौरान घर पर रहने की सलाह दी. वहीं इस साल वह सितंबर में अपने कार्यालय को खोलने की तैयारी कर रहा था. फिलहाल कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है.

फिलहाल दुनियाभर में अभी तक कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 19 करोड़ 21 लाख 59 हजार के पार पहुंच गया है. वहीं अभी तक दुनियाभर में 41 लाख 19 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं अमेरिका में कोरोना संक्रमण से 3 करोड़ 50 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं. जिसमें से 6 लाख 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

जॉन्स हॉपकिन्स डेटा के वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, अमेरिका ने इस सप्ताह में प्रत्येक दिन औसतन 32,287 नए कोरोनोवायरस के मामले सामने आए हैं. जो सात दिन के औसत से दोगुना से अधिक है. वहीं यहां पर डेल्टा कोरोना संस्करण की वृद्धि को बढ़ावा दे रहा है.

इसे भी पढ़ेंः
कोरोना पर सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी बोले- राज्यों को राजनीति से ऊपर उठकर टीम के तौर पर काम करना चाहिए

दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन से मौत न होने के बयान पर बोली कांग्रेस, ये पहली सरकार है जो न सुन सकती है और न देख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget