एक्सप्लोरर

कोरोना पर सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी बोले- राज्यों को राजनीति से ऊपर उठकर टीम के तौर पर काम करना चाहिए

प्रधानमंत्री ने दोनों सदनों के नेताओं से मंगलवार की शाम कुछ समय निकालने का आग्रह किया था और कहा कि वह महामारी के संबंध में सारी विस्तृत जानकारी उन्हें भी देना चाहते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर मंगलवार की शाम को एक सर्वदलीय बैठक की. कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और शिरोमणि अकाली दल सहित कुछ अन्य राजनीतिक दलों ने इस बैठक का बहिष्कार किया. हालांकि, इस बैठक में शिव सेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम, बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), जनता दल (सेक्यूलर), तेलंगाना राष्ट्र समिति, तमकल मनीला कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी सहित कुछ अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया.

दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने भी बैठक का बहिष्कार किया. बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया भी उपस्थित थे. संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले पत्रकारों से चर्चा में प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोविड-19 सहित सभी मुद्दों पर यह सत्र सार्थक चर्चा के लिए समर्पित हो क्योंकि जनता कई मुद्दों पर जवाब चाहती है. उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार भी पूरी तरह तैयार है.

प्रधानमंत्री ने दोनों सदनों के नेताओं से मंगलवार की शाम कुछ समय निकालने का आग्रह किया था और कहा कि वह महामारी के संबंध में सारी विस्तृत जानकारी उन्हें भी देना चाहते हैं. कांग्रेस ने पहले ही कह दिया था कि वह कोविड-19 पर सभी पार्टियों के सदन के नेताओं के साथ होने वाली सरकार की बैठक में शरीक नहीं होगी. केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा का सहयोगी रह चुका शिरोमणि अकाली दल ने भी बैठक में हिस्सा नहीं लेने की बात कही थी.

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए कहा- "हमें यह कहा गया था कि फ्लोर लीडर्स की जगह सभी सांसदों को बैठक में बुलाया गया है. सभी को बोलना दिया जाना चाहिए." खड़गे ने आगे कहा- "हमने इसे 2 स्लॉट में करने के लिए कहा था. हम इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं क्योंकि हर किसी को कोविड-19 की स्थिति के बारे में जानना चाहिए."

इधर, अकाली दल ने भी कोरोना पर बैठक में में शामिल होने से मना कर दिया है. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा- आज अकाली दल पीएम मोदी की तरफ से कोविड-19 पर ब्रीफिंग का बहिष्कार करेगी. अकाली दल बैठक में तभी हिस्सा लेगी जब पीएम मोदी किसानों के मुद्दे पर बैठक बुलाते हैं.

ये भी पढ़ें: कोरोना के मुद्दे पर राज्यसभा में हुई चर्चा, सरकार ने कहा- संक्रमण से हुई मौतों का आंकड़ा छुपाने का आरोप गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget