एक्सप्लोरर

US News: पहले पिता को कहलवाया गुड बॉय फिर बेटे को मार दी गोली, अमेरिकी महिला की सनसनीखेज वारदात

US News: अमेरिका में बीते 19 मार्च को 32 वर्षीय महिला सवाना क्रिगर और उसके बेटे कैडेन की एक पार्क में लाश मिली थी, दोनों के सिर में गोली लगी थी.

US News: अमेरिका के टेक्सास शहर में एक महिला ने अपने 3 साल के बेटे को गोली मार दी, इसके बाद उसने खुद को गोली मारी. द न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, इस घटना से पहले महिला ने अपने पूर्व पति को एक वीडियो भेजा, जिसमें उसने अपने बेटे से गुड बाय कहलवाया था. महिला ने इस घटना को 19 मार्च को सैन एंटोनियो के एक पार्क में अंजाम दिया. क्रिगर और उसके बेटे कैडेन को सिर पर गोली मारी गई.

पार्क में लाश मिलने के बाद कई हफ्तों तक पुलिस अधिकारी जांच की गुत्थी सुलझाती रही. अधिकारी यह तय नहीं कर पा रहे थे कि यह हत्या है या आत्महत्या. जांच के बाद पुलिस ने पाया कि घटना से पहले महिला क्रिगर काफी परेशान थी और उसने हैरान करने वाले व्यवहार किए. आत्महत्या से पहले महिला ने शादी की तस्वीरें शूट की और अपने पूर्व पति के आवास में तोड़फोड़ की. इसके अलावा वो पूर्व पति को धमकी भरे वीडियो और टेक्स्ट भेज रही थी.

आत्महत्या से पहले महिला ने पूर्व पति के घर में की तोड़फोड़
द एनवाई पोस्ट के मुताबिक, आत्महत्या से पहले क्रिगर ने 18 मार्च की दोपहर को काम छोड़ दिया और सीधे अपने पूर्व पति के घर चली गई, जबकि उस समय उसका पूर्व पति काम पर गया था. पूर्व पति के घर पर जाकर महिला ने पहले तोड़फोड़ की और इसके बाद अपने घर लौट आई. घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को क्रिगर के घर पर शादी की पोशाक और बिस्तर पर रखी तस्वीरें मिलीं. बेक्सर काउंटी शेरिफ कार्यालय के शेरिफ जेवियर सालाजार के मुताबिक, महिला ने आत्महत्या से पहले अपनी शादी की तस्वीरों के साथ दो फेरे लिए.

फोन में मिले वीडियो से हुआ खुलासा
इस दौरान क्रिगर ने एक फेसटाइम कॉल पर कहा, 'अब आपके पास घर जाने के लिए कुछ भी नहीं है. वास्तव में आपके पास दिन के अंत में कुछ भी नहीं होगा. उसके पूर्व पति को लिखे अंतिम संदेश में लिखा था, 'अपने बेटे को अलविदा कहो.' उसके फोन से प्राप्त 21 सेकंड के वीडियो में क्रिगर और उसका बेटा पार्क में खाई में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां बाद में उनके शव पाए गए.

यह भी पढ़ेंः जिसने उतारा बेटे को मौत के घाट, उसी हत्यारे पर पिघल गया बाप का दिल, ऐन मौके पर बोला- मत दो इसे फांसी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget