एक्सप्लोरर

Saudi Arab: जिसने उतारा बेटे को मौत के घाट, उसी हत्यारे पर पिघल गया बाप का दिल, ऐन मौके पर बोला- मत दो इसे फांसी!

Saudi Arab Latest News: इस मामले में बेटे के हत्यारे की फांसी से ऐन पहले पिता का बदला मन गया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दोषी को उन्होंने माफ कर दिया है. ऐसे में उसे सूली पर अब न चढ़ाया जाए.

Saudi Arab Latest News: सऊदी अरब में एक पिता ने दया और करुणा की बड़ी मिसाल पेश की है. जिस व्यक्ति ने उनके बेटे को मौत के घाट उतार दिया था, उनका उसी हत्यारे पर दिल पिघल गया. वह भी तब, जब उसे फांसी दी जा रही थी. अंतिम घड़ी में वह मौके पर अफसरों से बोले कि इसे फांसी न दी जाए.      
 
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अंग्रेजी अखबार 'गल्फ न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के नागरिक अल हुमैदी अल हरबी के बेटे के हत्यारे को फांसी दी जानी थी. अफसरों की ओर से सारी तैयारियां की जा चुकी थीं. इसी बीच, ऐन मौके पर मृतक के पिता पहुंचे और उन्होंने कहा, "मेरे बेटे का मर्डर करने वाले को बख्श दिया जाए." यह सुनते ही फांसी देने और दिलाने वाले अधिकारी एक पल को दंग रह गए कि अचानक इस व्यक्ति का हृदय परिवर्तन कैसे हो गया. उन्होंने बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की थी कि अल हुमैदी अल हरबी मौके पर आकर ऐसी बात कहेंगे.  
 
दोषी ने ऑफर किया था मुआवजा, दया याचिकाएं खारिज
 
रोचक बात है कि इससे पहले मामले में दोषी की ओर से पर्याप्त मुआवजे के प्रस्ताव के साथ कई सारी दया याचिकाएं दी गई थीं लेकिन उन्हें खारिज किया जा चुका था. फिर भी अल हुमैदी अल हरबी ने अंतिम समय में मन बदल लिया और बेटे की जान लेने वाले को बिना किसी शर्त के जीवन दान दे दिया.
 
अल हुमैदी अल हरबी के क्षमादान की पूरे देश में हुई चर्चा
 
चूंकि, इस तरह की अप्रत्याशित माफी की किसी को उम्मीद नहीं थी. ऐसे में लोगों के बीच मृतक के पिता को लेकर सम्मान की भावना देखने को मिली. जैसे ही लोगों को इस बारे में सूचना हुई तो उन्होंने करुणा और दया के प्रमाण के तौर पर अल हुमैदी अल हरबी के क्षमादान की तारीफ की.
 
सऊदी अरब में अधिकतर सिर कलम करके दी जाती है सजा
 
मिडिल ईस्ट के तहत आने वाले सऊदी अरब में आज भी मौत की सजा एक कानूनी सजा है. वहां के अधिकतर सजा सिर कलम करके दी जाती है और सऊदी अरब दुनिया का इकलौता मुल्क है. जो अभी भी इस तरीके का इस्तेमाल करता है.

यह भी पढ़ेंः किस जुर्म में सऊदी अरब ने कर दिया सात लोगों का सिर तन से जुदा, पढ़ें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget