एक्सप्लोरर

US News: अमेरिका में एक सनकी यात्री के इस व्यवहार की वजह से विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Flight Emergency Landing: बताया जा रहा है कि अमेरिकन एयरलाइंस ( American Airlines) के विमान में एक सनकी यात्री ने कॉकपिट में घुसने और दरवाजा खोलने की कोशिश की थी.

US Flight Emergency Landing: अमेरिका में एक सनकी यात्री की वजह से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) की गई है. अमेरिका में एक विमान यात्री की अजीब हरकत और जिद विमान में सवार दूसरे यात्रियों के लिए भारी पड़ गई. जिसके बाद अमेरिकन एयरलाइंस (American Airlines) के विमान के पायलट को इमरजैंसी लैंडिग के लिए मजबूर होना पड़ा. एयरलाइंस ने कहा है कि एक अनियंत्रित यात्री के अजीब व्यवहार की वजह से अमेरिकन एयरलाइंस के विमान को अमेरिकी शहर कन्सास ( Kansas) में आपातकालीन लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा. बताया जा रहा है कि यात्री ने प्लेन का दरवाजा खोलने की भी कोशिश की. बाद में क्रू मेंबर्स और दूसरे यात्रियों ने उस सनकी व्यक्ति को पकड़ लिया.

अजीब हरकत की वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

अमेरिकन एयरलाइंस का विमान 1775 लॉस एंजिलिस से वॉशिंगटन (Los Angeles To Washington) के लिए उड़ान पर था लेकिन यात्री के अजीब व्यवहार करने के कारण इसे बीच में ही डायवर्ट करना पड़ा और फिर कन्सास शहर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई. एयरलाइंस की ओर से एक बयान में कहा कहा गया है कि अनियमित और अजीब व्यवहार प्रदर्शित करने वाले एक सनकी यात्री को हमारे चालक दल और अन्य यात्रियों की मदद से दबोच लिया गया. फेडरल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (Federal Bureau of Investigation) ने घटना की पुष्टि की है और एक बयान में कहा कि यात्री को हिरासत में ले लिया गया है. मामले की जांच अभी जारी है.

कॉकपिट में घुसने की कोशिश कर रहा था यात्री

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विमान में मौजूद एक दूसरे यात्री ने बताया कि उन्होंने घटना को देखा. उन्होंने कहा कि व्यक्ति कॉकपिट (Cockpit) घुसने की कोशिश कर रहा था. साथ ही विमान का दरवाजा भी खोलने की कोशिश की थी. इसके बाद एक फ्लाइट अटेंडेट ने कॉफी पॉट से उस यात्री के सिर पर हल्का प्रहार किया. गौरतलब है कि महामारी के दौरान भी इस तरह की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. कई यात्रियों ने मास्क पहनने से इनकार किया था जिसकी वजह से विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी. पिछले साल फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने इस तरह से अजीब हरकत करने वाले यात्रियों की करीब 5,981 रिपोर्ट दर्ज की है.

ये भी पढ़ें:

Ukraine पर रूस-अमेरिका तनाव के बीच Pakistan किस खेमे में होगा शामिल? पीएम इमरान खान ने कही बड़ी बात

Bushra Biwi News: क्या तीसरी शादी में भी 'हिट विकेट' हो गए Pakistani PM Imran Khan? पत्नी की करीबी दोस्त ने कही ये बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा
'हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान', ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget