एक्सप्लोरर

America Temperature: अमेरिका में दशकों बाद पड़ी ऐसी ठंड! पारा पहुंचा -46 डिग्री सेल्सियस, वैज्ञानिकों ने किया ये एलान

America Temperature: माउंट वॉशिंगटन स्टेट पार्क के पूर्वोत्तर में शुक्रवार की शाम को तापमान माइनस 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Arctic Winter Storm: अमेरिका इन दिनों ठंड का प्रकोप झेल रहा है. यहां मौसम ऐसा है कि पाइप में ही पानी जम गया है, लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है. अमेरिका के न्यू हैम्पशायर के माउंट वॉशिंगटन में तापमान लगातार नीचे जा रहा है. सरकार ने न्यू यॉर्क, मैसाचुसेट्स और रोड आइलैंड सहित 6 राज्यों में रहने वाले 16 मिलियन (करीब डेढ़ करोड़) लोगों को विंड-चिल मौसम को लेकर चेतावनी जारी कर दी है.     

अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस ने कहा कि यह डीप फ्रीज मौसम कम समय के लिए रह सकता है, मगर सुन्न कर देने वाली ठंडी हवाएं लोगों के लिए खतरा पैदा करेंगी. भयंकर ठंडे मौसम को देखते हुए बोस्टन और वॉर्सेस्टर में स्कूलों को बंद कर दिया गया है. 

बोस्टन में इमरजेंसी की घोषणा

बोस्टन के मेयर मिशेल वू ने रविवार को इमरजेंसी की घोषणा करते हुए शहर के लोगों की सहायता के लिए वॉर्मिंग सेंटर खोले. नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी है कि यह इस पीढ़ी की सबसे अधिक ठंड है. बोस्टन शहर में ठंड से सबकुछ अस्त-व्यस्त हो गया और लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं.    

यहां का तापमान -39 डिग्री सेल्सियस

अमेरिका के वेदर सर्विस के बॉब ओरेवेक ने कहा कि शुक्रवार की शुरुआत में पूर्वी कनाडा से लेकर अमेरिका में बहने वाली आर्कटिक हवाएं अमेरिकी मैदानों पर केंद्रित थीं. काबेतोगामा, मिनेसोटा, ओंटारियो बॉर्डर में तापमान माइनस 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह अमेरिका की सबसे ठंडी जगह थी. वहीं, नेशनल वेदर सर्विस के वैज्ञानिक ब्रायन हर्ले ने कहा कि -40 का तापमान कई दशकों में होता है.

और भी लुढ़क सकता है पारा

ब्रायन हर्ले ने कहा कि माउंट वॉशिंगटन स्टेट पार्क के पूर्वोत्तर में शुक्रवार की शाम को तापमान माइनस 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, कनाडा के उत्तरी आर्कटिक वेदर स्टेशन यूरेका में हवा का तापमान शुक्रवार की सुबह माइनस 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि बोस्टन में शनिवार के दिन का तापमान -8 और रात का तापमान -20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अनुमान लगाया गया है कि अमेरिका में आने वाले समय में पारा और भी लुढ़क सकता है.   

यह भी पढ़ें: पेशावर हमले से दहशत में पाकिस्तानी, अब हुकूमत ने तालिबानी नेताओं से ही मांगी मदद, कहा- TTP को कंट्रोल करें...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget