एक्सप्लोरर

पेशावर हमले से दहशत में पाकिस्तानी, अब हुकूमत ने तालिबानी नेताओं से ही मांगी मदद, कहा- TTP को कंट्रोल करें...

Pakistan news: कभी आतंक की फसल रोपने वाला पाकिस्तान अब खुद आतंक से परेशान है. पाकिस्तानी आवाम इन दिनों दहशत में हैं. पाकिस्तानी हुकूमत तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा से मदद मांग रही है.

Pakistan Terrorism Issue: पाकिस्तान में आर्थिक बदहाली (Pakistan Economy Crisis) के बीच बढ़ती आतंकी (Terrorism) गतिविधियों से पाक सेना और सत्‍ता असमंजस की स्थिति में है. इन सबसे बड़ी समस्‍याओं से निपटने का उन्‍हें रास्‍ता नहीं सूझ रहा. इन समस्‍याओं का मूल भी सेना और सत्‍ता की नीतियों से जुड़ा है. पाकिस्‍तान (Pakistan) ने इस्‍लाम के नाम पर एक समय में आतंकियों को कैंप बना-बनाकर ट्रेनिंग दी थी, उसकी ये फित‍रत उन्‍हीं के लिए नासूर बन गई. अमेरिका के अफगानिस्‍तान पर हमले के दौरान पाकिस्‍तान तालिबानियों (Taliban) का पनाहगाह रहा था, आज पाकिस्‍तानी हुकूमत खुद संकट में होने पर तालिबान के आगे गुहार लगा रही है.

पेशावर हमले के बाद दहशत में पाकिस्तान

अफगान-तालिबान की ही छत्रछाया से निकला, टीटीपी, जिसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान कहा जाता है, वो पाकिस्‍तानियों की जान का दुश्‍मन बना हुआ है. बीती 30 जनवरी को पाकिस्‍तान के मस्जिद में हुए आत्मघाती बम धमाके के बाद पाकिस्तान की हुकूमत ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) लगाम लगाने के लिए तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा से दखल देने की मांग की है.

यहां यह समझना मुश्किल नहीं है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पाकिस्‍तानी सेना और सत्‍ता दोनों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. 2014 में भी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पेशावर में एक आर्मी स्‍कूल पर हमला कर सैकड़ों स्‍कूली बच्‍चों को मौत के घाट उतार दिया था. तालिबानी लड़ाके इसी तरह विभिन्‍न रिहायशी इलाकों में जानलेवा हमलों को अंजाम देते रहे हैं. जिसके चलते पाकिस्‍तानी हुकूमत ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को प्रतिबंधित घोषित कर दिया.

पेशावर हमले के बाद बढ़ी हुकूमत की चिंता 

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) प्रतिबंधित होने के बावजूद भी पाकिस्‍तान में खत्‍म नहीं हुआ, बल्कि वह नाक की कील बना हुआ है. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पेशावर की मस्जिद में हाल ही में एक हुए आत्‍मघाती हमले की जिम्‍मेदारी ली, जिसमें 30 से ज्‍यादा पुलिसकर्मियों समेत 100 से ज्‍यादा पाकिस्‍तानी लोगों की जानें चली गई थीं. इस हमले के बाद पाकिस्‍तान के कई शहरों में स्‍थानीय लोगों ने व्‍यापक पैमाने पर दहशतगर्दी के खिलाफ प्रदर्शन किए. 

वहीं, पाकिस्‍तानी हुकूमत ने शुक्रवार को पेशावर में एक शीर्ष समिति की बैठक की. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की. बैठक में भाग लेने वालों में सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर, डीजी आईएसआई लेफ्टिनेंट-जनरल नदीम अंजुम, पेशावर कॉर्प्स कमांडर, डीजीएमओ और अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ कैबिनेट सदस्य एवं चार प्रांतों के मुख्यमंत्री शामिल थे. उस बैठक में फैसला लिया गया कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को रोकने के लिए तालिबान के प्रमुख नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा के हस्तक्षेप की मांग की जाएगी. यानी मामले को अफगानिस्तान की वर्तमान तालिबानी सत्‍ता के समक्ष उठाया जा रहा है. 

पाक हुकूमत की तालिबान के शीर्ष नेतृत्व से गुहार 

पाकिस्‍तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्‍तानी हुकूमत ने तालिबान के शीर्ष नेतृत्व से यह मांग की है कि वो किसी भी तरह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी को रोकें. पाकिस्‍तानी हुकूमत के प्रतिनिधियों ने कहा कि तालिबान सरकार यह सुनिश्चित करे कि पाकिस्तान को "सीमा पार" आतंकवाद से खतरा नहीं हो.

पाकिस्‍तानी हुकूमत की गुहार पर अभी अफगान सत्‍ता-अधिकारियों की कोई टिप्पणी नहीं आई है. हालांकि टोलो न्यूज में बताया गया कि, अफगान तालिबान के नेता पाकिस्‍तानी हुकूमत को यह साफ कह चुके हैं कि उनकी मौजूदा सरकार अन्य देशों खासकर पाकिस्तान को अफगानिस्तान से खतरा नहीं होने देगी.

शरीया कानून का हिमायती है टीटीपी

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) मुस्लिम समूहों का कट्टर संगठन है, जो दुनिया में आतंकी संगठन के रूप में पहचाना जाता है. कहने को यह अफगानिस्तानी तालिबान का हिस्सा नहीं है, लेकिन उससे जुड़ा हुआ ही है. पिछले 14 साल से यह पाकिस्‍तान में बहुत से हमलों को अंजाम दे चुका है. यह लंबे समय से इस्लामी कानूनों को सख्ती से लागू कराने की पैरवी कर रहा है. साथ ही उसकी मांग है कि उसके सभी नेताओं को जेल से छोड़ा जाए.

यह भी पढ़ें: क्या एटम बम पर सौदेबाजी कर चुका है पाकिस्तान? तहरीक-ए-तालिबान के खत ने बढ़ाई सरकार और सेना की मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
हारिस रऊफ से लिविंगस्टोन और फरेरा तक, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे कई स्टार्स
हारिस रऊफ से लिविंगस्टोन और फरेरा तक, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे कई स्टार्स

वीडियोज

अनुपमा: बेटी ने भी छोड़ा अनुपमा का हाथ! पराग कोठारी के लिए बनी रजनी की ढाल
Bollywood News: SRK की ‘King’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही मचा तूफान, VFX और स्टाइल पर बंटी नेटिज़न्स की राय
Maharashtra Politics: 'औरंगजेब की कब्र के बगल में दफन कर देंगे'- Nitesh Rane | Sahar Sheikh | Imtiaz
Weather News Update: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित | Snowfall
NEET Student Death: Patna NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट में हुआ सबसे बड़ा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
हारिस रऊफ से लिविंगस्टोन और फरेरा तक, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे कई स्टार्स
हारिस रऊफ से लिविंगस्टोन और फरेरा तक, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे कई स्टार्स
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
Pregnancy Chances After Periods: पीरियड्स के कितने दिन बाद सबसे ज्यादा होते हैं मां बनने के चांस? ऐसे दूर करें कंफ्यूजन
पीरियड्स के कितने दिन बाद सबसे ज्यादा होते हैं मां बनने के चांस? ऐसे दूर करें कंफ्यूजन
रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने होगी तगड़ी कमाई, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश किया तो खाते में आएंगे 20500
रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने होगी तगड़ी कमाई, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश किया तो खाते में आएंगे 20500
Embed widget