एक्सप्लोरर

अमेरिका की स्पेशल फोर्स का सोमालिया में ऑपरेशन, ISIS सरगना बिलाल अल सुदानी समेत 10 आतंकी ढेर

Bilal al-Sudani Killed: अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) ने उत्तरी सोमालिया में एक विशेष अभियान में इस्लामिक स्टेट के लीडर बिलाल अल-सुदानी समेत 10 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की.

US Special Forces Killed Terrorist: अमेरिका की स्पेशल फोर्स ने उत्तरी सोमालिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों (Terrorists) के खिलाफ ऑपरेशन चलाया. अमेरिकी सेना ने बुधवार (25 जनवरी) को एक विशेष अभियान के तहत उत्तरी सोमालिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के एक सीनियर लीडर बिलाल अल-सुदानी (Bilal al-Sudani) समेत उसके 10 साथियों को मार गिराया है. अमेरिकी सेना के ऑपरेशन में किसी आम नागरिक के घायल होने या फिर मरने की खबर नहीं है.

अमेरिका के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि उत्तरी सोमालिया (Northern Somalia) के एक इलाके में हेलीकॉप्टर हमले में इस्लामिक स्टेट के एक बड़े आतंकी को ढेर कर दिया गया.

बिलाल समेत 10 आतंकी ढेर

अमेरिकी फोर्स ने सोमालिया में इस्लामिक स्टेट के वरिष्ठ लीडर अल-सुदानी को मार गिराने का दावा किया है. बाइडेन प्रशासन ने गुरुवार को घोषणा की है कि अमेरिकी विशेष अभियान बलों ने सुदूर उत्तरी सोमालिया में इस्लामिक स्टेट समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी और 10 अन्य आतंकवादियों को मार गिराया है. 25 जनवरी यानी बुधवार को चलाए गए ऑपरेशन में एक पहाड़ी गुफा परिसर में वैश्विक आतंकवादी संगठन के प्रमुख लीडर बिलाल अल-सुदानी को निशाना बनाया गया.

उत्तरी सोमालिया में विशेष ऑपरेशन

राष्ट्रपति जो बाइडेन को पिछले हफ्ते प्रस्तावित मिशन के बारे में जानकारी दी गई थी. इस ऑपरेशन को महीनों की योजना के बाद अंजाम दिया गया. रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने विशेष अभियान में आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रपति के आदेश पर अमेरिकी सेना ने उत्तरी सोमालिया में एक ऑपरेशन चलाया, जिसमे ISIS के कई आतंकी मारे गए.

कई सालों से रडार पर था आतंकी अल सुदानी

अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) ने बताया कि अल-सुदानी पिछले कई सालों से अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के रडार पर था. बिलाल अल-सुदानी ने अफ्रीका में आईएस के संचालन के साथ-साथ अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन आईएसआईएस-के (ISIS-K) को वित्तीय मदद करने में अहम भूमिका निभाई थी. 

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने पिछले साल आरोप लगाया था कि अल-सुदानी (Bilal al-Sudani) ने एक अन्य आईएस ऑपरेटिव अब्देला हुसैन अबादिग्गा के साथ मिलकर काम किया था. इसने दक्षिण अफ्रीका में युवकों की भर्ती की थी और उन्हें हथियार प्रशिक्षण शिविर में भेजा था.

ये भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: यूक्रेन को मिल रही सैन्य मदद से बौखलाया रूस, मिसाइल हमले में 11 की मौत, जानें अमेरिका ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget