एक्सप्लोरर

Prigozhin Death: प्रिगोझिन के प्लेन में रखा था बम! पेंटागन बोला- मिसाइल हमले की थ्योरी पर नहीं है कोई जानकारी

US On Yevgeny Prigozhin Death: अमेरिकी अधिकारियों ने वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन की मौत पर दावा है कि विमान में बम या कोई अन्य विस्फोटक ही दुर्घटना का कारण बनी. 

Wagner Group Chief Died: रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) की विमान हादसे में मौत हो गई है. अमेरिकी अधिकारियों ने विमान हादसे को लेकर सवाल उठाया है. साथ ही प्रिगोझिन की मौत पर कई तरह की आशंका जाहिर की है. दरअसल, अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने गुरुवार को अधिकारियों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि विमान में बम या कोई अन्य विस्फोटक दुर्घटना का कारण बनी. 

येवगेनी प्रिगोझिन ने रूसी सेना के खिलाफ दो महीने पहले यानी जून के आखिर में बगावत का ऐलान कर दिया था, जिसमें उन्होंने दक्षिणी शहर, रोस्तोव को अपने कब्जे में लेने के बाद मॉस्को की तरह कूच करने का एलान किया था. हालांकि बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्सांद्र लुकाशेंको ने प्रिगोझिन और व्लादिमीर पुतिन के बीच जैसे तैसे समझौता कराया. लेकिन प्रिगोझिन को लेकर आशंकाएं और संकट बढ़ना तय हो गया था. यहां तक कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी (CIA) ने प्रिगोझिन की हत्या की आशंका जताई थी. ऐसे में प्रिगोझिन की मौत पर कई तरह के सवाल उठ रहे है. 

जो बाइडेन ने भी दी प्रतिक्रिया 

येवगेनी प्रिगोझिन की मौत की खबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को कहा कि वह इससे हैरान नहीं हैं कि रूसी भाड़े की सेना वैगनर के प्रमुख की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई. उन्होंने आगे कहा कि रूस में ऐसा बहुत कुछ नहीं होता है, जिसके पीछे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन न हों. 

पुतिन ने हादसे पर जताया दुख 

वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि वह विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गंभीर संवेदना व्यक्त करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि दुर्घटना की आधिकारिक जांच के नतीजे का इंतजार करना जरूरी है. इस हादसे में विमान में सवार सभी 10 लोग मारे गए थे. पुतिन ने कहा कि जांच में कुछ समय लगेगा. 

रॉयटर्स ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिका का मानना है कि रूस के अंदर से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल ने विमान को मार गिराया है. हालांकि उन्होंने कहा कि यह जानकारी शुरुआती है और अभी और जांच जारी है. 

ये भी पढ़ें: US Presidential Election 2024: कौन हैं विवेक रामास्वामी? अमेरिका में पहली रिपब्लिकन डिबेट जीतते ही सुर्खियों में छाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget