एक्सप्लोरर

'मेरे यहां रहो तो किराया देने की जरूरत नहीं, बस...', इस डिमांड पर मकान मालिक को चुकाना पड़ा भारी जुर्माना

New Jersey News: एक मकान मालिक ने अपने यहां रहने वाले किराएदारों को अपनी यौन इच्छाएं पूरी करने के लिए बाध्य किया. उसने 30 महिलाओं और पुरुषों का शोषण किया, कहता था- किराया मत देना..

World News: अमेरिका में एक शख्‍स हवस में इस कदर अंधा हो गया कि उसने किराएदार महिलाओं समेत पुरुषों का भी यौन-शोषण किया. वह अपने मकान पर आने वाले किराएदारों से रेंट के बदले यौन संबंध बनाने की मांग करता था. जब उसके खिलाफ शिकायत हुई तो इस मामले में उस पर भारी जुर्माना लगाया गया. हालांकि, वह जेल जाने से बच गया. मामला अमेरिका के न्यू जर्सी का है. माउंटेनसाइड नामक जगह पर रहने वाले एक शख्‍स, जोसेफ सेंटानी को 30 किराएदारों का यौन-शोषण करने का दोषी पाया गया.

जोसेफ सेंटानी की उम्र 75 साल हो चुकी है और बताया जाता है कि उसने इस तरह के 42 अपराध किए. इसी साल 21 दिसंबर को यूनियन काउंटी प्रॉसेक्यूटर के ऑफिस की तरफ से उसकी करतूतों के बारे में खुलासा किया गया. बताया गया कि उसके 42 में से 23 अपराध सेकंड-डिग्री सेक्शुअल असॉल्ट के और 19 अपराध फोर्थ-डिग्री क्रिमिनल सेक्शुअल कॉन्टैक्ट के हैं. ये अपराध उसने साल 2013 से साल 2020 के बीच किए थे. 

यौन अपराधों से घिरे 75 साल के बुजुर्ग ने दिया हर्जाना

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि जोसेफ सेंटानी ने पूरे मामले को सेटल करने के लिए 37 करोड़ रुपये दिए. यह राशि उसने जुर्माने के तौर पर अदा की. वह जेल जाने से बच गया. बताया जाता है कि जिन महिलाओं और पुरुषों से उसने यौन संबंध बनाए, वे किराएदार ही थे, जो कम सैलरी पर काम करते थे. प्रोसिक्यूटर ने बताया कि जोसेफ सेंटानी उनका मकान मालिक था. जोसेफ सेंटानक को 3 दर्जन से ज्यादा सेक्स चार्जेज का दोषी पाया गया है. जोसेफ के अमेरिका के एलिजाबेथ शहर में 18 लो-इनकम रेसिडेंशियल रेंटल प्रॉपर्टीज हैं.

सारी प्रोपर्टीज बेचकर पीड़ितों के लिए दिए पैसे

पीडितों की शिकायत में यह बात सामने आई कि जोसेफ ने साल 2013 से साल 2020 के बीच 22 से 61 साल की उम्र के पुरुषों और महिलाओं को सेक्स के बदले किराया कम करने का ऑफर दिया था. साल 2020 में डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, जोसेफ ने किराएदारों का ‘गंभीर या व्यापक यौन उत्पीड़न’ किया. उसने किराएदारों से ओरल सेक्स की मांग की या फिर उन्हें गलत तरीके से छुआ था. जब कोर्ट में हर्जाने की बात आई तो जोसेफ ने अपनी सारी प्रोपर्टीज को बेच डाला और 37 करोड़ रुपये पीड़ितों के लिए दे दिए. 

यह भी पढ़ें:

COVID-19: ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की ना हो कमी, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget