एक्सप्लोरर

शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत 11 देशों को दी 'धमकी', क्या कहा जिससे मची खलबली

US President on BRICS : डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्र्पति का पद संभालते ही ब्रिक्स देशों के लिए एक बार फिर से अपनी धमकी को दोहरा दिया है. उन्होंने ब्रिक्स देशों पर 100% टैरिफ लगाने की बात कही है.

Donald Trump Threatens BRICS : शपथ ग्रहण के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 47वें राष्ट्रपति के तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिकी की कमान संभाल ली है. दूसरी बार राष्ट्रपति की कमान संभालते ही डोनाल्ड ट्रंप ने एक्शन शुरू कर दिया है. ट्रंप ने पूरी दुनिया को आने वाले सालों में अमेरिका का रूख कैसा होगा, इसकी एक झलक दिखा दी है.

सत्ता संभालते ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ का ऐलान कर दिया. ट्रंप ने कहा कि कनाडा और मैक्सिको पर 1 फरवरी से संयुक्त राज्य अमेरिका 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाएगा. वहीं इस आदेश के बाद उन्होंने एक ऐसी बात कही है, जिससे एक साथ 11 देशों में खलबली मच गई है. इन देशों में भारत और चीन का नाम शामिल है.

BRICS देशों को डोनाल्ड ट्रंप ने दी खुलेआम धमकी

दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स (BRICS) देशों को खुलेआम एक धमकी दे दी है. सोमवार (20 जनवरी) को शपथ लेते ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि स्पेन समेत ब्रिक्स देशों पर 100% टैरिफ लगाया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स में इस वक्त 10 देश शामिल है. जिनमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल है. स्पेन ब्रिक्स का भाग नहीं है. इसके बावजूद स्पेन डोनाल्ड ट्रंप के रडार में है. डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल दिसंबर महीने में हीं ब्रिक्स देशों पर 100 टैरिफ लगाने का इशारा कर दिया था. हालांकि, उन्होंने इसके लिए एक शर्त भी रखी थी.

शपथ लेने के बाद ट्रंप ने दोहराई धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के साथ ही अपनी पुरानी धमकी को दोहराया है. उन्होंने ब्रिक्स देशों को धमकी देते हुए कहा कि अगर ब्रिक्स देश अमेरिका विरोधी नीतियां लेकर आते हैं तो उन्हें इसके लिए अंजाम भुगतने को तैयार रहना होगा. ट्रंप ने दिसंबर 2024 में कहा था, “अगर ब्रिक्स देशों ने अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने की कोशिश में नई करेंसी बनाते हैं या डॉलर के मुकाबले किसी अन्य करेंसी का समर्थन करते हैं तो अमेरिका उन सब पर 100 प्रतिशत का टैरिफ लगाएगा और उन्हें अमेरिका में अपना सामान बेचने से अलविदा कहना होगा. कोई चांस नहीं है कि ब्रिक्स अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की जगह ले.”

अगर ट्रंप की धमकी सही साबित होती है तो यह ब्रिक्स देशों के लिए बड़ी मुसीबत साबित होगी. वहीं, ट्रंप की इस धमकी से भारत भी इसके लपेटे में आ जाएगा.

यह भी पढे़ंः राष्ट्रपति बनते हुए डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से सब हैरान, WHO से अमेरिका बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget