एक्सप्लोरर

Nuclear Weapon: अगले दो हफ्ते में परमाणु हथियार बना सकता है ईरान, अमेरिका ने किया चौंकाने वाला दावा

Iran Nuclear Weapon: अमेरिका ने दावा किया है कि ईरान अगले दो हफ्ते में परमाणु हथियार बना सकता है. ईरान के पास दो सप्ताह के भीतर परमाणु हथियार विकसित करने के लिए पर्याप्त सामग्री है.

Iran: ईरान अगले दो हफ्ते में परमाणु हथियार बना सकता है. इस बात का दावा अमेरिका ने किया है. अमेरिका के अनुसार ईरान के पास दो सप्ताह के भीतर परमाणु हथियार विकसित करने के लिए पर्याप्त सामग्री है. अमेरिकी डिफेंस मिनिस्ट्री ने स्ट्रटेजी फॉर काउंटरिंग वेपन्स ऑफ मास डिस्ट्रक्शन रिपोर्ट 2023 में यह चौंकाने वाला दावा किया गया है. 

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के पास रिकॉर्ड समय में हथियार बनाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा और तकनीकी जानकारी है. साथ ही ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी जानकारियां नहीं दे रहा है. साथ ही, ईरान का यूरेनियम का उत्पादन परमाणु हथियार बनाने के लेवल तक पहुंचता जा रहा है. ऐसे में ईरान  बेहद कम समय में एटमी हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बना सकता है. 

नहीं मिल पा रही सही जानकारी 

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ईरान परमाणु संयंत्रों में कई महत्वपूर्ण स्थलों पर कैमरे लगाने की अनुमति भी नहीं दे रहा है. इसलिए इस बात का अंदाजा नहीं लग पा रहा है कि वह किस स्तर का यूरेनियम शोधन कर रहा है. गौरतलब है कि मई 2023 में सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ था कि ईरान पहाड़ों के नीचे परमाणु हथियार बना रहा है. 

पहाड़ों में खुदाई कर रहा ईरान 

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में जागरोस के पहाड़ों में टनल खोदते कुछ मजदूर दिखाई पड़ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह जगह ईरान की न्यूक साइट नातांज के बेहद नजदीक है. दुनिया में परमाणु हथियारों और परमाणु कार्यक्रम की निगरानी करने वाली संस्था 'इंटरनेशनल एटमिक एनर्जी एजेंसी' ने हाल ही में कहा है कि ईरान ने यूरेनियम को 84% तक इनरिच हासिल कर ली है. ऐसे में उसे परमाणु बम बनाने के लिए आवश्यक 90% से थोड़ा ही कम है.

2 दशक से परमाणु शक्ति बनना चाह रहा ईरान 

बता दें कि ईरान बीते 2 दशक से ज्यादा समय से परमाणु शक्ति बनने की कोशिश कर रहा है. हालांकि पश्चिमी देश नहीं चाहते कि ईरान परमाणु शक्ति से लैस हो. ऐसे में साल 2015 में ईरान की अमेरिका, चीन, जर्मनी, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस के साथ मिलकर एक डील हुई थी. इस समझौते का मतलब था कि ईरान परमाणु हथियार न बना सके.  लेकिन 2018 में अमेरिका के समझौते से बाहर आने से यह समझौता निष्प्रभावी हो गया. उसी के बाद ईरान ने अपना यूरेनियम शोधन का स्तर बढ़ाना शुरू कर दिया और आइएईए को सूचनाएं उपलब्ध कराना बंद कर दिया.

ये भी पढ़ें: Nobel Prize: नोबेल प्राइज अनाउंसमेंट में आज फिजिक्स के विजेताओं का होगा ऐलान, सीवी रमन रच चुके हैं इतिहास

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत, 78 घायल: ईरान का दावा; पांच प्रांतों में बरसे बम
अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत, 78 घायल: ईरान का दावा; पांच प्रांतों में बरसे बम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget