एक्सप्लोरर

Nobel Prize: नोबेल प्राइज अनाउंसमेंट में आज फिजिक्स के विजेताओं का होगा ऐलान, सीवी रमन रच चुके हैं इतिहास

Nobel Prize 2023: आज नोबेल प्राइज अनाउंसमेंट का दूसरा दिन है. जिसमें फिजिक्स क्षेत्र में नोबेल प्राइज के विजेताओं की घोषणा की जाएगी. भारत के डॉ सीवी रमन को साल 1930 में पुरस्कार मिल चुका है.

Nobel Prize: नोबेल प्राइज 2023 के विजेताओं की अनाउंसमेंट की शुरुआत हो चुकी है. आज यानी मंगलवार को नोबेल प्राइज अनाउंसमेंट का दूसरा दिन है. इससे पहले सोमवार को मेडिसिन क्षेत्र में नोबेल प्राइज कैटलिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला है. आज यानी 3 अक्टूबर को फिजिक्स क्षेत्र में नोबेल प्राइज के विजेताओं की घोषणा की जाएगी. 

बता दें कि भारत के तमिलनाडु में जन्मे डॉ सीवी रमन को साल 1930 में फिजिक्स के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था. दरअसल, साल 1921 में यूरोप की यात्रा के दौरान, उन्होंने ग्लेशियरों और भूमध्य सागर के नीले रंग को देखकर, यह पता लगाने का फैसला किया कि पानी, जो रंगहीन था, आंखों को नीला क्यों दिखाई देता है. विज्ञान में योगदान के लिए उन्हें 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था.

गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार वितरण एक सप्ताह तक चलेगा.फिजिक्स क्षेत्र में नोबेल प्राइज के ऐलान के बाद बुधवार यानी 4 अक्टूबर को केमिस्ट्री के विजेताओं की घोषणा की जाएगी. इसके साथ ही साहित्य यानी लिटरेचर में प्राइज 5 अक्टूबर को दिया जाएगा. वहीं, नोबेल पीस प्राइज की घोषणा 6 अक्टूबर को होगी. इसके बाद इकोनॉमिक साइंस में विनर्स की घोषणा 9 अक्टूबर को की जाएगी.

नोबेल प्राइज इतिहास 

नोबेल पुरस्कार एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है. इस पुरस्कार की शुरुआत नोबेल फाउंडेशन ने साल 1901 में की थी. ये पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है. उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने पिछले साल के दौरान मानव जाति को सबसे बड़ा फायदा पहुंचाया हो. 

कौन थे अल्फ्रेड नोबेल?

अल्फ्रेड नोबेल एक वैज्ञानिक थे, जिन्होंने मानव जाति की भलाई के लिए कई खोज किए थे. 27 नवंबर 1895 को अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी अंतिम वसीयत और वसीयतनामा पर हस्ताक्षर किए.  इससे उन्होंने अपने वसीयत का सबसे बड़ा हिस्सा पुरस्कारों की एक सीरीज, नोबेल प्राइज को दे दिया. दरअसल, उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए, जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी साबित हो. नोबेल प्राइज फिजियोलॉजी, मेडिसिन, फिजिक्स, केमिस्ट्री, लिटरेचर, पीस और इकोनॉमिक साइंस के क्षेत्र में दिया जाता है.

अल्फ्रेड के वसीयतनामा के मुताबिक, फिजिक्स नोबेल प्राइज उस व्यक्ति को दिया जाए, जिसने फिजिक्स क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण खोज या आविष्कार किया होगा. अब तक फिजिक्स में कुल 116 नोबेल प्राइज दिए गए हैं. 

दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाले डॉ चंद्रशेखर वेंकट रमन को 1930 में फिजिक्स नोबेल पुरस्कार मिला था. उन्होंने साबित किया था कि जब किसी पारदर्शी वस्तु के बीच से प्रकाश की किरण गुजरती है, तो उसकी वेवलेंथ (तरंग दैर्ध्य) में बदलाव दिखता है. उनके इस आविष्कार के लिए उन्हें फिजिक्स नोबेल पुरस्कार दिया गया था.

ये भी पढ़ें : Pakistan Beef Controversy: पाकिस्तानी टीम को भारत में नहीं मिला खाने में बीफ तो बोला पाकिस्तानी यूट्यूबर- थोड़ी थर्म कर लो, मातम मना लो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget